Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शिक्षा पर फिर से कोरोना की मार : बढ़ते कोविड की वजह से 24 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

0 354

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, मणिपुर

देशभर में कोरोना के मामलों पर एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुरुआत से ही कोरोना महामारी के प्रकोप का सबसे पहला शिकार देश का शिक्षा क्षेत्र ही हुआ है। एक बार फिर से ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मणिपुर सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 24 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है।

School Reopen: मुंबई में सोमवार से खुलेंगे 8वीं से 12वीं तक के स्‍कूल,  सख्‍त Covid19 प्रोटोकॉल होगा लागू - Mumbai School Reopen from 04 October  For Classes 8 to 12 Check SOP Released lbse ...

- Advertisement -

राज्य में पॉजिटिवीटी दर 15 फीसदी
मणिपुर सरकार के स्कूल शिक्षा कमिश्नर एच ज्ञान प्रकाश ने जारी किए गए आदेश में बताया है कि राज्य में कोरोना की पॉजिटिवीटी दर 15 फीसदी हो गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी निजी, सरकारी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से 24 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि राज्य में अभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां जारी है। स्कूल 16 जुलाई को खुलने वाले थे।
राज्य में 12 से कम उम्र के लिए प्रभावी टीका नहीं
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी हाल ही में इस बात की जानकारी दी थी कि राज्य सरकार 12 साल से कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा पर चर्चा करेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि मणिपुर में मौजूदा स्थिति में उनके लिए कोई प्रभावी कोविड -19 टीका नहीं है।
coronavirus crisis in india as on 22 august, know active case and all  covid-19 information here | कोरोना: 152 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस, 97.5%  हुई ठीक हुए लोगों की दर | Hindi News, देश
देश में सक्रिय मरीज एक लाख से ज्यादा
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार(13 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,441 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,906 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 45 मरीजों की जान चली गई।
Report By :- PARI PANDEY, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, मणिपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309