Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में दो एक्ट्रेस पकड़ी गईं

0 634

CRIME DESK, NATION EXPRESS, Mumbai Police Bust High-Profile Sex Racket

मंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यह सेक्स रैकेट एक थ्री स्टार होटल से संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर एक 29 वर्षीय महिला और तीन महिला कलाकारों को बचाया है. इनमें एक नाबालिग कलाकार भी हैं.

High profile sex racket busted, two TV actresses caughtमुंबई पुलिस के मुताबिक उसके सोशल सर्विस ब्रांच अंधेरी ईस्ट के एक होटल में गुरुवार को छापेमारी की. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छापेपारी के दौरान तीन महिलाओं को वहां पाया गया. इनमें से एक नाबालिग किशोरी थी. इन सभी को देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था. इन सभी महिलाओं को बचा लिया गया है. इस मामले में सेक्स रैकेट चालने वाली एक महिला प्रिया शर्मा को गिरफ्तार किया गया है

- Advertisement -

bollywood sex racket busted in mumbai 3 arrested including bollywood actress  mhyd | मुंबई: हाईप्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, फाइव स्टार होटल से पकड़ी  गईं दो टीवी ...मुंबई पुलिस के सोशल सर्विस ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर संदेश रेवाले ने कहा कि प्रिया शर्मा मुंबई के कांडीवाली में एक टूर एंड ट्रेवल एजेंसी चलाती थी, लेकिन इसकी आड़ में वह इस धंधे को भी संचालित करती थी. उन्होंने बताया कि बचाए गईं महिलाओं में से एक महिला एक्ट्रेस और सिंगर हैं. वह महिला सावधान इंडिया टीवी क्राइम शो में काम करती हैं. एक अन्य महिला कलाकार मराठी फिल्मों और सीरियल्स में काम करती हैं. इंस्पेक्टर रेवले ने बताया कि नाबालिग लड़की एक वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि प्रिया शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है !

Report By :- MINAKSHI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309