आज दोपहर 3 बजे से लेकर रात 12 बजे तक रेडियम चौक से सुजाता चौक तक सभी प्रभार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
मेन रोड में कल 3 बजे से रात 12 बजे तक वाहन नहीं चलेंगे, पिस्का मोड़ से बंद रहेगा रूट, फ्लाईओेवर आ-जा सकेंगे
5 नवंबर को गुरुनानक जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर आज 3 नवंबर को गुरुनानक सत्संग शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। जिसके तहत ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। वहीं गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए है। 3 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इन वाहनों को केवल रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा नो-इंट्री का पूर्ववत समय भी लागू रहेगा।
- Advertisement -
यहां पर होगी पार्किंग
गुरुनानक सत्संग शोभा यात्रा के समय दोपहर 2 बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक रांची वासियों से अपील है कि शोभा यात्रा रूट बिड़ला मैदान, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर रोड, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, काली मंदिर चौक, वूल हाउस कट, उदू लाईब्रेरी कट, रतन पीपी चौक और सुजाता चौक रूट में आवागमन हेतु कम से कम उपयोग करें। गुरुनानक सत्संग शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि अपने-अपने वाहनों को रामविलास पेट्रोल पम्प के बगल सुरजीत मोटर (पंजाबी) गैरेज और रामविलास पेट्रोल पम्प के सामने शारदा नंद बाल मंदिर स्कूल में पार्किंग कर सकते है।
ऐसा रहेगा रूट प्लान
- दोपहर 3 बजे से रात 12:00 बजे तक सभी छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में रेडियम चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, रतन सिनेमा पी.पी. होते हुए सुजाता चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- दोपहर 3 बजे से रात्रि 12 बजे तक रेडियम चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक तक, सर्जना चौक, रतन पीपी होते हुए सुजाता चौक तक सभी प्रभार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।
- दोपहर 2 बजे गुरूनानक सत्संग शोभा यात्रा के समाप्ति तक पिस्का मोड से मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, किशोरी बाबू चौक, महावीर चौक, शहीद चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- सुबह 10 बजे से शाम 17 बजे तक मेट्रो गली से बिड़ला मैदान तक सभी प्रकार के वाहनों का (केवल गुरूनानक सतसंग शोभा यात्रा में शामिल वाहनों को छोड़कर) परिचालन वर्जित रहेगा।
- शाम 5 बजे तक सुजाता चौक से गुरूनानक पब्लिक स्कूल पीपी कम्पाउण्ड तक गुरूनानक सतसंग शोभा यात्रा की समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- गुरूनानक सतसंग शोभा यात्रा के मद्देनजर सुजाता चौक से मेन रोड की और जाने वाले वाहन चालक रतन पीपी से दाये मुड़कर कर्बला चौक होते हुए अपने गंतव्य की और जा सकेगें।
समुदाय की भागीदारी और उत्सव का महत्व
गुरु नानक सत्संग शोभा यात्रा का आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक एकता और समुदाय की भागीदारी को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर श्रद्धालु एकत्रित होकर अपने धार्मिक विश्वासों का पालन करते हैं और इस यात्रा के माध्यम से अपने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं।
इसकी तैयारी में शामिल सभी अधिकारियों और स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग सराहनीय है। शोभा यात्रा का आयोजन हर साल धूमधाम से मनाया जाता है और इसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी शामिल होती हैं। यह आयोजन न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष महत्व रखता है। इस प्रकार, गुरु नानक सत्संग शोभा यात्रा का आयोजन रांची शहर में एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के मद्देनजर, यह उम्मीद की जा रही है कि यह यात्रा सफल और सुरक्षित रहेगी।
Report By :- SHWETA SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI