Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के हर गली-चौराहे पर पुलिस का पहरा, बेवजह बाहर घूम रहे लोगों पर होगा FIR

0 594

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए 6 अप्रैल तक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) लागू है। दोपहर 3 बजे बाद लोगों को इमरजेंसी की स्थिति में ही बाहर निकलने की छूट दी गई है। मूवमेंट को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बाद भी कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

बेवजह घर से बाहर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों को अब पहले आधे घंटे तक कोविड गाइडलाइन पढ़ाया जाएगा। इसके बाद भी वे नहीं मानते हैं और बाहर निकलते हैं तब उनके खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा। रांची के SSP एसके झा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

- Advertisement -

Ranchi DC & SSP On Flag March : उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग  मार्च - Trusted Online News Portals In India | Breaking News Indiaउन्होंने कहा कि लोगों से इस बीमारी की भयावहता को समझने और घर में रहने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी वे अगर नहीं मानते हैं तो पहले उन्हें संवेदनशील तरीके से समझाया जाएगा। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

100 प्वाइंट पर 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
रांची के हर गली-चौराहे पर पुलिस का पहरा है। दोपहर के 3 बजते ही सड़कों पर पुलिस की गाड़ियां राउंड मारने लगती है। इसके अलावा शहर में 100 प्वाइंट बनाए गए हैं जहां लोगों की जांच की जा रही है। इसके लिए इन जगहों पर 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आने-जाने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। SSP ने बताया कि बगैर मास्क घर से निकलने वालों, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और वाहन के कागजात नहीं रखने वालों पर अलग से कार्रवाई की जा रही है।

Report By :-SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309