Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

संबित पात्रा को पुलिस का नोटिस, पूछताछ के लिए लाइन थाने में पेश होने का निर्देश

0 467

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘टूलकिट’  मामले पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को तलब किया है. उन्हें 23 मई यानी आज शाम रायपुर के सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट करने को कहा गया है. कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने रायपुर में टूलकिट मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें एआईसीसी रिसर्च डिपार्टमेंट लेटरहेड पर कथित रूप से झूठा और मनगढ़ंत कंटेंट छापने का आरोप लगाया गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने संबित पात्रा को थाने में व्यक्तिगत या  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित होने के लिए कहा है  और उपस्थित नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

टूलकिट मामले में बीजेपी का कांग्रेस पर प्रहार; संबित पात्रा बोले- 'भ्रम  फैला रही है कांग्रेस, जवाब देने के बजाय कर रही है केस' - Republic Bharatफर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर झूठा कंटेंट छापने का आरोप
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनसएयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर 19 मई को सिविल लाइंस थाने में ‘फर्जी खबर फैलाने’ और ‘वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने’ का मामला दर्ज किया गया था. शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने नकली लेटरहेड का उपयोग करके मनगढ़ंत कंटेंट प्रसारित किया. शर्मा ने आरोप लगाया कि इस फर्जी कंटेंट को फैलाने का उद्देश्य कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में मोदी सरकार की भारी विफलता से ध्यान हटाना था. आईपीसी की धारा 469, 504 , 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

- Advertisement -

बीजेपी ने कहा- कांग्रेस फेस सेविंग की कर रही कोशिश  
कोरोना संकट पर बोले पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल- 'राज्य सरकार पूरी तरह  फेल, मौत के सेंटर बन रहे क्वारंटाइन सेंटर'वहीं, राज्य में विपक्षी दल बीजेपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराकर अपना चेहरा बचाने की कांग्रेस की कोशिश से काम नहीं चलेगा. भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री और देश को बदनाम करने के लिए एक टूलकिट बनाया है. उन्होंने कहा कि जब इसका खुलासा हुआ तो यह एफआईआर दर्ज करा अपना चेहरा बचाने की कोशिश की गई.

Report By :- ANAMIKA SHARMA, BUREAU CHIEF, NATION EXPRESS, रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309