NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड के कई हिस्सों में रविवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जमशेदपुर में जहां 4 मिलीमीटर बारिश हुई तो रांची में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राजधानी समेत आसपास के इलाकों में आगामी 8 मई तक आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार को भी बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी राजस्थान के आगे एक टर्फ बना हुआ है। जबकि बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। झारखंड में मौसम बदलाव का यह फिलहाल यह दो बड़ा कारण है। उन्होंने बताया कि इसके कारण सोमवार को राज्य के ज्यादातर इलाके में बादल छाए रहेंगे।
- Advertisement -
तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार
बदलते मौसम के बीच लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 4 दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट आएगी। दो दिन पहले तक रांची का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
डाल्टेनगंज सबसे गर्म रहा
वहीं बात करें राज्य भर के मौसम की तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक डाल्टेनगंज का तापमान दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर का 36.4 रिकॉर्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा का 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Report By :- KAJAL SINHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI