Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सागर हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीटू साव को नामकुम पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 660

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के रांची जिले में 5 जून की शाम नामकुम थाना क्षेत्र के पाहन टोली नामकुम बस्ती में हुई सागर राम की हत्या के मुख्य आरोपी सीटू साव को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से सीटू साव फरार चल रहा था. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मृतक सागर की पत्नी प्रिया देवी, मां देवन्ती देवी, पिता राजेश रवि सहित अन्य परिजन थाना पहुंचकर हंगामा करने लगे. फिलहाल पुलिस सीटू साव से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है. सागर की हत्या के बाद परिजनों के सामने भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है. परिजनों ने बच्चों की पढ़ाई एवं भरण पोषण की व्यवस्था करने की मांग की है.

मृतक सागर के परिजनों ने सीटू साव को फांसी दिलाने, घटनास्थल पर मौजूद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने, सीसीटीवी की डीवीआर पुलिस को सौंपने की मांग की. फिलहाल पुलिस सीटू साव से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि 5 जून की शाम सीटू साव ने फोन कर सागर को अपने घर बुलाया था. वहां सागर के अलावा सीटू साव, मदन यादव, देवेश सोनी, आकाश साव (सीटू साव का भतीजा), सन्नी राम, मंटू सहित ग्यारह लोग साथ में बैठकर खाना पी रहे थे. इसके बाद सीटू साव ने सागर को गोली मार दी थी. घायल सागर को सभी महिलौंग स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स में भर्ती करवाकर सभी फरार हो गए थे, जहां इलाज के क्रम में सागर की मौत हो गई थी.

Report By :- SHADAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309