Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

देश के मशहूर और विवादित शायर मुनव्वर राणा के घर यूपी पुलिस का छापा

0 516

NEWS DESK, NATION EXPRESS, लखनऊ

बेटी ने लगाया आरोप- जबरदस्ती घर में घुसे पुलिसकर्मी

देर रात Munawwar Rana के घर पुलिस ने मारा छापा, आरोप- बिना नोटिस आए और की बदसलूकी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) के घर छापा मारा. इस मामले में मुनव्वर राणा के परिजनों ने बिना नोटिस पुलिसवालों के घर में घुसने का आरोप लगाया है. मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस पर आरोप लगाया है कि बिना नोटिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मी बिना बताए अचानकर घर में घुस गए और देर रात बच्चों और महिलाओं का फोन छीनकर परेशान किया मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने कहा कि बिना किसी अधिकारिक नोट के 28 जुलाई को भाई पर हुई फायरिंग का हवाला देकर पुलिस ने छापेमारी की. सुमैया ने फेसबुक पर लाइव होते हुए पुलिस के छापेमारी के वीडियो को भी साझा किया है.

- Advertisement -

मुनव्वर राणा के बेटे पर फायरिंग का मामला
मशहूर शायर मुनव्‍वर राणा की बेटी से बोले बीजेपी सांसद, भारत में दम घुटता है  तो पाकिस्‍तान चली जाओ | Free to go to Pakistan, BJP MP asks Renowned Shayar  Munawwar Rana'sसुमैया राणा ने बताया है कि पुलिस बिना किसी आधिकारिक नोटिस के उनके घर में आई और 28 जुलाई को उनके भाई पर चली गोली का हवाला देकर छापेमारी करने लगी. सुमैया ने फेसबुक लाइव कर इस छापेमारी का वीडियो शेयर किया.

तबरेज राणा पर हुआ था जानलेवा हमला
बीती 28 जून को रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के में कुछ बाइक सवार बदमाशों ने मुन्नवर राणा के बेटे तबरेज राणा पर हमला कर दिया. तबरेज की गाड़ी पर गोलियां बरसाई गई थीं. जानकारी मिली थी कि आरोपियों ने त्रिपुला के पेट्रोल पंप पर 2 राउंड फायर किए. गोलियां तबरेज की गाड़ी में लगीं. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

Report By :- SADF AAFREEN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, लखनऊ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309