NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अंजुमन इस्लामिया नूरिया का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
दिनांक 24-11-2021, दिन बुधवार, बाद नमाजे ईशा, अंजुमन इस्लामिया नूरिया, मौलाना आजाद कॉलोनी रांची की एक अहम बैठक हाजी सऊद आलम साहब के सदारत में हुई। जिसमें इलाही बख्श, गौश नगर, आयशा नगर, रजा कालोनी, कांटा टोली आदि के लोग मौजूद थे। सभी के सर्व सहमति से –
- Advertisement -
नायब सदर – जनाब कासिम साहब, जनरल सेक्रेटरी – मोहम्मद जफर खान, ज्वाइंट सेक्रेट्री – हाजी तनवीर खान, खजांची – बुलंद उर्फ असगर अली, और शादाब खान – मीडिया प्रभारी चुने गए,
चुनाव जीतने के बाद सभी नए पदाधिकारियों ने कहा की मौलाना आजाद कॉलोनी को यहांं की आवाम के साथ मिलकर जन्नत बनाने की कोशिश करूंगा, आम लोगों को जो बुनियादी सुविधा चाहिए उसे वार्ड पार्षद और सरकार के साथ मिलकर उन लोगो को दिलवाने की पूरी कोशिश करूंगा, हाजी सावुड आलम ने कहा की नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ हर 15 दिन में मीटिंग की जाए और इस मोहल्ले में जो भी समस्या है उसको जड़ से मिटाना हमारा पहला मकसद है,
नायब सदर जनाब कासिम साहब ने कहा की आजाद कॉलोनी में हमेशा कुछ न कुछ घटना घटती रहती है जिससे हमारे मोहल्ले की बदनामी होती है हम तमाम लोग इस मोहल्ले से बुराई को पूरी तरह खत्म करने की प्रतिज्ञा ली है, पुलिस प्रशासन के सहयोग से हम अपने मोहल्ले को अपराध मुक्त बनाने की कोशिश करेंगे
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI