CRIME DESK, NATION EXPRESS, BIHAR
सासाराम से कुछ किलोमीटर स्थित करवंदिया में स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर में बड़ी लूट की घटना सामने आई है। यहां लुटेरों ने मैनेजर से 9 लाख 23 हज़ार की लूट लिए और फरार हो गए। दिन दहाड़े हुए लूट की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसा गांव के समीप पेट्रोल पंप के मैनेजर से अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े नौ लाख 23 हजार (9.23 लाख) रुपये लूट लिए। बाइक सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बताया जाता है कि अमरतालाब से करवंदिया स्थित पंंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा कराने के लिए मैनेजर जा रहा था। इस दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। घटना को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब करवंदिया पंप सर्विस स्टेशन के मैनेजर बाइक की डिक्की में पंप के पेट्रोल-डीजल के पैसे रखकर उसे जमा करने पीएनबी (Punjab National Bank) की करवंदिया शाखा में जा रहे थे। मैनेजर ने बताया कि बांसा गांंव के पास स्थित एक स्कूल के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक किया। जबरन बाइक रोकने का प्रयास करने लगे। लेकिन उनके मंसूबे भांपकर बाइक को साइड से निकाल कर भागने का प्रयास उन्होंने किया। इस क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण वे बाइक समेत जा गिरे। इतने में दोनों अपराधी वहां आ गए। बाइक की चाभी छीनने का प्रयास करने लगे। उन्होंने प्रतिरोध किया तो कुछ देर तक गुत्थमगुत्थी हुई।
गोली मारने की धमकी देकर छीन ली बाइक की चाभी
- Advertisement -
अपराधियों ने गोली मारने की धमकी दी। हथियार सटा दिया। पीछे से गर्दन और सिर पर वार कर दिया। हालांकि हेलमेट के कारण सिर में चोट नहीं आई। लेकिन गर्दन में चोटें आई हैं। इसके बाद बदमाशों ने चाभी छीन ली। इसके बाद डिक्की से नौ लाख 23 हजार रुपये निकालकर भाग गए। उनके जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने में जुट गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज राय के अनुसार पेट्रोल पंप के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया गया है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लूट की घटना के बाद अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की
Report By :- NEHA ANJUM, CRIME DESK, NATION EXPRESS, BIHAR