Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मीनाक्षी शेषाद्रि के निधन की उड़ी अफवाह, सोशल मीडिया पर फैन्स देने लगे श्रद्धांजलि

0 544

BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

कोरोना महामारी के चलते आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स ने निधन की खबरें आती रहती है. अपने फेवरेट सेलेब्स के बारे में ऐसी खबरें पढ़कर फैंस परेशान हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर उस सेलेब्स के बारे में पूछने लगते हैं. इसी लिस्ट में अब एक और एक्ट्रेस शामिल हो गई हैं. बीते दिन सोशल मीडिया पर फिल्मों की दुनिया से गायब एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि(Meenakshi Seshadri) के निधन की खबरें आने लगी थी.

Meenakshi Minआपको बता दें मीनाक्षी शेषाद्रि बिल्कुल ठीक हैं.सोशल मीडिया पर फिल्मी फीवर ने पोस्ट शेयर करके उनके स्वस्थ होने की जानकारी दी है. आइए आपको बताते हैं आखिर मीनाक्षी शेषाद्रि के निधन की खबरें आखिर क्यों आने लगी थीं. दरअसल टीवी चैनल इंडिया टीवी पर 1 मई को तलाश एक सितारे की एक शो आया था. यह पूरा एपिसोड 80 और 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के बारे में था. जिसमें उनकी बॉलीवुड में एंट्री से लेकर उनके अचानक से गायब होने तक के बारे में था. जिसके बाद शो की टीम मीनाक्षी शेषाद्रि तक पहुंचने के लिए उनके परिवार और दोस्तों से बातचीत कर रही है.

- Advertisement -

जाने कहां गुम हैं मीनाक्षी शेषाद्रि

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड में फिल्म पेंटर से कदम रखा था. पहली फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी वजह से उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़ने का फैसला ले लिया था. मीनाक्षी शेषाद्रि का असली नाम शशिकला शेषाद्रि था. मगर उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए अपना नाम बदल लिया था.मगर उसके बाद हीरो फिल्म से वह सुपरहिट हो गई थीं. जिसके बाद उन्होंने जंग, घातक, दामिनी, लव मैरिज जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी. इन फिल्मों के साथ मीनाक्षी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकार बन गई थीं. मगर फिल्म घातक के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया.

बैंकर से शादी करके मीनाक्षी अब अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं. उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है. वह अमेरिका में इस समय दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और किसी को भी इस समय इंटरव्यू देने से मना कर दिया है.

बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने 80 और 90 के दशक में हीरो, शहंशाह, मेरी जंग, घर हो तो ऐसा, दामिनी, घायल, घातक जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं। साल 1981 में मिस इंटरनैशनल में भाग लेने के बाद मीनाक्षी ने फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी पहली हिट फिल्म उसी साल रिलीज हुई ‘हीरो’ थी जिसमें मीनाक्षी के साथ जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे।

Report By :- SONIYA SINGH, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309