Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

PM मोदी पर CM हेमंत सोरेन के तंज के बाद झारखंड की सियासत गरमायी

0 685

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर फोन किया था. हेमंत सोरेन ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इसमें सीएम ने पीएम पर तंज कसा है. इससे भाजपा भड़क गयी है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं सांसद संजय सेठ समेत अन्य नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया. उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की. बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते.

देश में कोरोना महामारी से कई राज्यों में स्थिति बिगड़ी हुई है। ऐसे में अब गैर भाजपा शासित राज्य केंद्र पर भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई। सोरेन ने इसके बाद एक ट्वीट किया, जिस पर बवाल हो गया है। सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वे काम की बात करते और काम की बात सुनते।

- Advertisement -

सोरेन के इस ट्वीट के बाद कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई बड़े नेता सोरेन के विरोध में उतर आए। इन्होंने सोशल मीडिया पर सोरेन को नसीहत देनी शुरू कर दी। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लिखा, ‘कृपया संवैधानिक पदों की गरिमा को इस निम्न स्तर तक न ले जाएं। महामारी के इस कठिन समय में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम एक टीम इंडिया हैं।’

वहीं नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफी रियो ने लिखा, ‘मुख्यमंत्री के तौर में मेरे कई सालों के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के प्रति काफी संवेदनशील रहे हैं। मैं हेमंत सोरेन के इस बयान को पूरी तरह खारिज करता हूं।’

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने लिखा, ‘हम काफी खुशनसीब हैं जो हमें नरेंद्र मोदी जैसा जिम्मेदार प्रधानमंत्री मिला है, जब भी उनका फोन मुझे आता है तो मैं काफी अच्छा महसूस करता हूं।

देश में कोरोना महामारी से कई राज्यों में स्थिति बिगड़ी हुई है। ऐसे में अब गैर भाजपा शासित राज्य केंद्र पर भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई। सोरेन ने इसके बाद एक ट्वीट किया, जिस पर बवाल हो गया है। सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वे काम की बात करते और काम की बात सुनते।

सोरेन के इस ट्वीट के बाद कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई बड़े नेता सोरेन के विरोध में उतर आए। इन्होंने सोशल मीडिया पर सोरेन को नसीहत देनी शुरू कर दी।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लिखा, ‘कृपया संवैधानिक पदों की गरिमा को इस निम्न स्तर तक न ले जाएं। महामारी के इस कठिन समय में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम एक टीम इंडिया हैं।’

वहीं नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफी रियो ने लिखा, ‘मुख्यमंत्री के तौर में मेरे कई सालों के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के प्रति काफी संवेदनशील रहे हैं। मैं हेमंत सोरेन के इस बयान को पूरी तरह खारिज करता हूं। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने लिखा, ‘हम काफी खुशनसीब हैं जो हमें नरेंद्र मोदी जैसा जिम्मेदार प्रधानमंत्री मिला है, जब भी उनका फोन मुझे आता है तो मैं काफी अच्छा महसूस करता हूं।

Reporter :- SHADAB KHAN, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309