Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नेक पहल: रोजा रखकर मुस्लिम कर रहे हैं हिंदू शवों का अंतिम संस्कार

0 477

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद जानलेवा साबित हो रही है श्मशान से लेकर कब्रिस्तान तक में शवों के पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है ऐसे मुश्किल वक्त में चौतरफा दिख रहे नकारात्मक मंजर के बीच एक सकारात्मक तस्वीर दिखाई दे रही है डोरंडा के घाघरा घाट पर बनाए गए श्मशान स्थल में हिंदू कर्मचारियों के साथ मुस्लिम कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करा रहे हैं वर्तमान में

muslim community people gave the shoulder to the bier in meerut | इंसानियत:  रिश्तेदारों ने कोरोना के डर फेर लिया मुंह, तो मुस्लिम समाज के लोगों ने दिया  अर्थी को कंधा |मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान चल रहा है मुस्लिम समाज से आने वाले कर्मचारी रोजा रख रहे हैं दिन में पांच बार नमाज अदा कर रहे हैं धाॢमक मान्यताएं पूरी करने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को लेकर बेहद सजग व संजीदा हैं प्रतिदिन पांच समय के नमाज के साथ शवों के अंतिम संस्कार के बाद शाम में रोजा खोलते हैं रांची नगर निगम की ओर से श्मशान घाट में दाह संस्कार की विधि पूरी करने के लिए दैनिक वेतन पर 30 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है इनमें मो साबिर अंसारी तथा मो अकील अंसारी शामिल हैं दोनों सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं श्मशान घाट पर ये लोग हर दिन चिता सजाने का काम करते हैं महामारी का प्रकोप बढऩे से लेकर अब तक मो. साबिर अपने दूसरे कर्मचारियों के साथ मिलकर तकरीबन 850 से अधिक शवों के दाह संस्कार की विधि पूरी कर चुके हैं।

- Advertisement -

Report By :- ALISHA SINGH / SADAF KHAN,  NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309