Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लॉकडाउन पर शादी समारोह में रिवॉल्वर रानी’ ने तमंचों के बल पर किया धुंआ धुंआ 

0 573

NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाने के दियारा के जागिरी टोला में एक शादी के दौरान कोरोना के नियम और कायदों को श्रद्धांजलि दे दी गयी. डीजे के शोर के बीच सैकड़ों की भीड़ दिखी, तो वहीं डीजे की धुन पर डांस और मस्ती के बीच हथियारों की जमकर नुमाइश की गयी. नर्तकी दोनों हाथ में रिवॉल्वर लेकर रंगारंग कार्यक्रम करते हुए दिखी. मामला शुक्रवार की रात जादोपुर थाने के जागिरी टोला में आयी एक बारात की है.

Violation of lockdown in Gopalganj Bihar during marriage party and dance organized with gun point video viral annबताया जा रहा है कि जादोपुर थाने के हीरापाकड़ गांव से जागिरी टोला में शुक्रवार की रात बारात गयी थी. बारातियों की मस्ती के लिए डीजे और बार-बालाओं को बुलाया गया था. पूरी रात स्थानीय लड़कों ने डांस किया. तो वहीं शादी में शामिल हुई नर्तकी हथियार की नुमाइश करते दिखी. दोनों हाथों में हथियार लेकर डांस करते हुए वीडियो रातों रात वायरल हो गया.वायरल वीडियो में नर्तकी ने इन हथियारों को कुर्सी पर बैठा लाल रंग के शर्ट में एक सरकारी शिक्षक को सौंप दिया. सरकारी शिक्षक जागिरी टोला पंचायत के सरपंच अनीता देवी के पति बताये जा रहे हैं. बहरहाल गोपालगंज पुलिस की ओर से अबतक इस मामले में कार्रवाई नहीं की गयी है.

- Advertisement -

Report By :- ALISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309