Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नशे में धुत युवती का बड़ा आरोप, शराब पिलाकर भेजा जाता है बड़े-बड़े नेताओं के पास

0 652

CRIME DESK, NATION EXPRESS, बिहारशरीफ

नशे में धुत महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि एक युवक उसे शराब पिलाकर नेताओं के सामने देह व्यपार के लिए परोसता है.

बिहारशरीफ शहर के अंबेर चौराहे पर नशे में धुत एक युवती (Drunk Girl) हंगामा कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अस्‍पताल में जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर  उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान महिला ने गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि एक युवक उसे शराब पिलाकर नेताओं के सामने परोसता है। पिछले वर्ष भी वह शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी।

- Advertisement -

पटना की एक किराना दुकानदार ने कराया युवक से संपर्क

BJP नेता महिला के साथ कमरे में बना रहा था शारीरिक संबंध, Video हुआ वायरल  देखें - Newexpressसदर अस्पताल में युवती ने पत्रकारों के सामने कहा कि वह मूलतः पटना की रहने वाली है। पटना के शिवपुरी में  किराना दुकानदार महिला के जरिए वह यहां के राकेश नाम के युवक के संपर्क में एक वर्ष पहले आई। वही उसे झांसा देकर बिहारशरीफ ले आया। यहां उसे रोज शराब पिलाई जाती है। गुटखा खिलाया जाता है। इतना ही नहीं बड़े-बड़े नेताओं के सामने परोसा भी जाता है। युवती की इस स्वीकारोक्ति को सुन साथ आए पुलिस वाले सन्न रह गए और उसे जल्दी-जल्दी अस्पताल से बिहार थाने ले जाया गया।

पिछले वर्ष भी नशे की हालत में की गई थी गिरफ्तार   

नशे में धुत युवती का सड़क पर ड्रामा, कहा- शराब पिलाकर नेताओं के सामने परोसा  - Drunk Girl create drama on road says she was forced in Sex trade  prostitution in frontसदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि शुक्रवार की रात बिहार थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि अंबेर चौक पर एक युवती शराब के नशे में ड्रामा कर रही है। इसी आधार पर महिला पुलिस भेजकर उसे हिरासत में लिया गया। मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि युवती के बयान की सच्चाई पता की जा रही है। इससे देह व्यापार का एंगल भी जुड़ रहा है। याद दिला दें कि पिछले साल यही युवती बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी।

Report By :- ANKITA SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, बिहारशरीफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309