Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लुट गई वर्दी की इज्जत: रांची पुलिस के जवान की हरकत से खाकी की इज्जत हुई नीलाम

0 505

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

शराब के नशे में धुत पुलिस वालों के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन राजधानी रांची में एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में अपनी मर्यादा तोड़ दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे जमकर पीटा. मामला रांची के अल्बर्ट एक्का चौक का है. जहां शराब के नशे में धुत जवान ने जम कर हंगामा किया.

क्या है पूरा मामला
dirty activity of policeman at albert ekka chowk in ranchiसोमवार को रात आठ बजे रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर नशे में धुत्त पीसीआर वन के जवान हरनियुस डुंगडुंग ने अपनी सारी मर्यादा तोड़ कर जमकर हंगामा किया. आने जाने वाले राहगीरों से मारपीट की. यहां तक कि चौक पर फल बेच रही महिलाओं के सामने अश्लील हरकत पर उतारू हो गया. महिलाओं के सामने अश्लील हरकत कर रहे जवान को जब आसपास के लोगों ने रोका तो वह उनसे ही उलझ गया. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जवान को जमकर पीटा.

- Advertisement -

देखिए पूरी खबर

रांची में बीच चौराहे पुलिस के जवान ने नीलाम कर दी वर्दी की इज्जत, देखिए फिर  क्या हुआगुस्साये लोगों ने जवान की जमकर धुनाई की. इस दौरान काफी देर रात तक हंगामा होते रहा. बीच चौराहे पर खाकी की इज्जत तार तार होती रही. कई लोगों ने तो जवान के जमीन पर गिर जाने के बाद भी उसे पैरों से पीटा. उधर जैसे ही पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली, वह मौके पर पहुंची और नशे में धुत जवान को भीड़ से बचा कर थाना ले गई, इस दौरान भी जवान नशे में धुत होकर पुलिस वालों से ही उलझता रहा.

एसएसपी ने किया निलंबित

थाने में भी जवान ने जमकर हंगामा किया. जहां कड़ी मशक्कत के बाद जवान को अलॉटेड पिस्टल और गोली को पुलिस वालों ने जब्त कर लिया. जिसके बाद थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी रांची के सीनियर एसपी को दी. जैसे ही एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को घटना की जानकारी मिली उन्होंने तत्काल जवान को सस्पेंड कर दिया.!

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309