Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में रांची से पकड़ी गई ब्राउन शुगर की शातिर हसीना सेजल खान ! 20 लाख के ब्राउन शुगर और साढ़े 4 लाख कैश बरामद 

0 329

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बिहारी भाभी जी’ को रांची पुलिस ने दिया बड़ा झटका !

रांची में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में अब तक की सबसे बड़ी कारवाई कोतवाली के पुरानी इलाके से 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक युवती हुआ गिरफ्तार,वही सुखदेव नगर इलाके से भी दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

नशे का कारोबार अब युवाओं के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है. कोकीन, ब्राउन शुगर, चरस, हेरोइन, गांजे की लत ने युवाओं को इस कदर जकड़ लिया है कि वे चाह कर भी उससे मुक्त नहीं हो पा रहे हैं.

बिहार के सासाराम जिले की रहने वाली भाभी जी के नाम से प्रसिद्ध एक महिला झारखंड में भी नशे का कारोबार चला रही थी. ये महिला कोई आम महिला नहीं है. बल्कि, ब्राउन शुगर और नशे का कारोबार चलाने वाले गैंग की एक सरगना है. सासाराम वाली भाभी जी का नेटवर्क ऐसा है कि झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले अपने देवर के माध्यम से नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर करवाती थी.

- Advertisement -

झारखंड पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में 113 ग्राम ब्राउन शुगर और 4.50 लाख रुपया के साथ एक युवती समेत चार तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में कोतवाली और सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में 22 लाख रुपये बताई जा रही है.

Ranchi News: रांची के इस इलाके में खुलेआम चल रहा ब्राउन शुगर का धंधा, नशे  के चंगुल में फंस रहे स्टूडेंट्सकोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवक सूरज कुमार और युवती सेजल खान को गिरफ्तार किया गया. जबकि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र विशाल मित्तल और आरिफ इकबाल को गिरफ्तार किया गया. इसे लेकर शुक्रवार को एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.

सूरज और सेजल खान के बीच है प्रेम प्रसंग  :

एसएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कोतवाली थाना अन्तर्गत पुरानी रांची के नूर नगर में रोहतास (सासाराम) से एक लड़का भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर आया है. जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नूर नगर (खेत मोहल्ला) में अहसन जुनैद के घर पर मकान मालिक के समक्ष शुक्रवार की सुबह तीन बजे सेजल खान के कमरे में छापामारी किया गया, जिसमें एक लड़का मिला, जिसे नाम पूछने पर अपना नाम सूरज कुमार बताया. उसके पास पुलिस ने 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया.

इसके बाद कमरे की तलाशी लेने पर सेजल खान और सूरज कुमार के बेड के नीचे छिपकर रखे गए  नकद 4.50 लाख रूपया बरामद किया गया. पूछताछ करने पर सेजल ने बताया कि दोनों काफी समय से सासाराम से ब्राउन शूगर लाकर रांची में बिक्री कर रहे हैं, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी है

सासाराम की 'भाभीजी' को ढूंढ़ रही झारखंड पुलिस, जानिए क्या है पूरा माजरा

भाभी जी’ को तलाश रही पुलिस

बिहार के सासाराम जिले की रहने वाली एक भाभी जी इस पूरे नशे के कारोबार के सिंडिकेट की मास्टरमाइंड है. सासाराम जिला के रहने वाली भाभी जी झारखंड की राजधानी रांची रांची के विद्यानगर, हरमू रोड, अरगोड़ा, हिनू, रांची स्टेशन सहित अन्य स्थानों के पास अपने लड़कों के माध्यम से ब्राउन शुगर की बिक्री करवाता था. रांची पुलिस को बिहार के सासाराम वाली भाभी जी की तलाश है.

त्यंत घातक होता है ब्राउन शुगर

नशे के सौदागरों ने Bihar के स्कूल-कॉलेज युवाओं को बनाया ड्रग पैडलर, महिला  तस्कर भाभी जी समेत कई खपा रहे ब्राउन शुगर - Prabhat Khabarकोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि ब्राउन शुगर अत्यधिक नशीला और जानलेवा पदार्थ है। इसे अफीम, हेरोइन और स्मैक जैसे तत्वों से तैयार किया जाता है, जिससे इसका प्रभाव अत्यंत तीव्र और खतरनाक होता है। कई मामलों में इसके अत्यधिक सेवन से मौत तक हो जाती है। बाजार में इसकी कीमत 1 से 2 करोड़ रुपये प्रति किलो तक होती है। ऐसे में 26.87 ग्राम की बरामदगी को पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

इन क्षेत्राें में महिला तस्कर सक्रिय

  • सुखदेवनगर : पहाड़ी के समीप, विद्यानगर, रातू राेड
  • लालपुर : लाेअर वर्द्ववान कंपाउंड, नगड़ा टाेली, लाेहराकाेचा, धाेबीघाट, माेरहाबादी
  • सदर : आदर्श नगर, चूना भट्ठा, डिस्टलरी पूल
  • लाेअर बाजार : पथलकुदवा, कांटाटाेली
  • चुटिया : स्टेशन राेड

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309