Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने ईद मिलन समारोह का किया आयोजन, शहर के कई थाना प्रभारियों समेत कांग्रेस विधायक राजेश कश्यप और वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग भी हुए शामिल

0 710

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची समेत पूरे देश में आज पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद मनाया जा रहा है सुबह में है मुस्लिम धर्मावलंबी नहा धोकर नए कपड़े पहन कर मस्जिदों और ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिले और उन्हें ईद की बधाई दी, इसी कड़ी में अंजुमन इस्लामिया नूरिया लोवाडीह में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने किया ईद मिलन समारोह में लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी के अलावा सदर थाना प्रभारी भी मौजूद थे!

- Advertisement -

इसके अलावा मौलाना आजाद कॉलोनी के कई विशिष्ट और गणमान्य लोग ईद मिलन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम पिछले कई दिनों से कांटा टोली से लेकर लोवाडीह तक छेड़खानी, चोरी, डकैती और छीनतई के खिलाफ लगातार मुहिम चला रहे हैं और इस काम में आसपास के सभी थाना क्षेत्र इसमें मदद कर रहे हैं अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने कहा कि ईद मिलन समारोह में तीनों थाना प्रभारी को बुलाने का मकसद इतना ही है कि जिस तरह से लगता चोरी चिंता की घटनाएं बढ़ती जा रही है उस पर हर हाल में अंकुश लगाया जाए अपने इलाके में खाकी वर्दी में शामिल पुलिस वाले को देख कर आम लोगों के दिल में एक जोश और जज्बा भी पैदा होता है और उन्हें यह एहसास होता है कि खाकी वर्दी वाले लोग हर कदम पर उनके साथ है ईद मिलन समारोह में शामिल नामकुम थाना अलवर थाना और सदर थाना के प्रभारियों ने कहा कि हाजी सऊद आलम ने जो अभियान छेड़ रखा है वह काबिले तारीफ है और निश्चित ही हम सभी थाना प्रभारी अपने अपने इलाके के आम लोगों को यह विश्वास और यकीन दिलाते हैं कि रांची पुलिस हमेशा उनके साथ है और अपराध को रोकने में आम लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है इसलिए आप हम लोग पर भरोसा करें रांची पुलिस हमेशा आपके साथ हैं

वहीं दूसरी ओर अंजुमन इस्लामिक अध्यक्ष हाजी सऊद आलम के आवास पर भी ईद मिलन समारोह का आयोजन पूरे जोश और खरोश के साथ किया गया जिसमें खिचड़ी के विधायक राजेश कश्यप वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग के इलावा कई गणमान्य लोग शामिल हुए अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने कहा कि विधायक और वार्ड पार्षद को ईद मिलन समारोह में बुलाने का मकसद यह है कि पिछले कई सालों से मौलाना आजाद कॉलोनी में जो विकास का काम तेजी से चल रहा है उसे और तेजी के साथ बढ़ाया जाए !

मौलाना आजाद कॉलोनी के कई सड़क और नाली जो अभी तक नहीं बना है उसे जल्द से जल्द विधायक और वार्ड परिषद से बनाने की मांग की गई कांग्रेस विधायक राजेश कश्यप ने भरोसा दिलाया कि ईद के चार-पांच दिन बाद ही मौलाना आजाद कॉलोनी में बचे हुए रोड और नाली का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा !

Report By :- KAVITA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309