Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

CITY SP ने कहा रांची की बेटियां की जिम्मेदारी हमारी है वो डरे नहीं लेकिन चंद घंटो के बाद ही सर्जना चौक के पास में 16 साल की छात्रा का अपहरण… संत जेवियर कॉलेज और पहाड़ी टोला के पास मनचलों ने की छात्राओं से छेड़खानी

0 269

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची को किसकी लगी है नजर…… रांची के मनचलों के दिल से निकला पुलिस का खौफ !

झारखंड की राजधानी रांची के सर्जना चौक के पास में स्थित एक प्रतिष्ठान के सामने से 16 साल की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने कोतवाली थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पहाड़ी टोला के पास छात्रा से छेड़खानी का आरोप, मां ने किया हंगामा

संत जेवियर कॉलेज के पास बाइक सवार मनचले छात्रा के साथ छेड़खानी कर भागने लगे

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में  नाबालिग छात्रा से हुआ रेप, इलाज के दौरान मौत

- Advertisement -

बेटियां डरें नहीं, उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : सिटी एसपी

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि जो भी मनचला अब राजधानी में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की हिमाकत करेंगे, उनके खिलाफ रांची पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. एसपी ने रांची की बेटियों से अपील कर कहा है कि वह डरें नहीं, बेखौफ होकर अपनी पढ़ाई करें. रांची की बेटियों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी है. एसपी ने बताया कि रांची के सभी स्कूल और कॉलेजों में महिला पुलिस की तैनाती की जायेगी, ताकि छात्राओं को सुरक्षा का एहसास हो सके. सभी शिक्षण संस्थानों में पुलिस पदाधिकारियों का नंबर चस्पां किया जायेगा. वहीं, शक्ति कमांडों को नये सिरे से दुरुस्त किया जायेगा.

चंद घंटो के बाद ही दुकान के सामने से छात्रा का अपहरण

Incidents of molestation of girl students are not stopping | नहीं थम रहीं  छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं: मनचलों ने छात्रा को दौड़ाया, पीड़िता बोली-  स्कूल आने में डर ...

पिता ने आवेदन में कहा कि उनकी पत्नी सर्जना चौक के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान में काम करती है। पांच दिसंबर को पैरेंट्स मीटिंग में वह पुत्री के साथ स्कूल गई थी। उनकी पुत्री अपर बाजार में स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पैरेंट्स मीटिंग के बाद उनकी पत्नी पुत्री को साथ लेकर अपने कार्यस्थल में चली गई। शाम छह बजे जब वह कार्यस्थल से बाहर निकली तो पुत्री गायब थी। पिता ने बताया कि उनकी पुत्री एक महीने पहले भी गायब हुई थी, जिसे उन्होंने पलामू से बरामद किया था। पिता ने आशंका जतायी है कि उसी लड़के ने उनकी पुत्री का अपहरण किया होगा। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

इधर संत जेवियर्स काॅलेज के पास छात्रा से छेड़खानी

बुलेट राजा', कराटे और अब बाइकसवार, ... लड़कियों ने मनचलों को ऑन स्पॉट धुन  डाला | Uttar Pradesh Bareilly school girls Molestation Stones thrown  miscreant

अपर बाजार में हुई घटना से शहर अभी उबर भी नहीं पाया था कि सोमवार को संत जेवियर्स काॅलेज की एक छात्रा के साथ दोपहर दो बजे सरेआम कॉलेज के ही पास छेड़छाड़ की गयी. यह घटना उस वक्त घटी, जब छात्रा कॉलेज से क्लास खत्म कर दोपहर दो बजे निकलकर कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी. वहां ठेलाें के पास खड़े एक मनचले ने छात्रा के साथ छेड़खानी की. हो-हल्ला होने पर कुछ लोग वहां जुट गये. इसके बाद छेड़छाड़ करनेवाला युवक छात्रा को गंदी-गंदी गालियां देने लगा. देख लेने की धमकी भी दी. छात्रा ने परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी. मामले में पीड़िता के पिता ने लोअर बाजार थाना में शिकायत की है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उस मनचले की तलाश शुरू कर दी, लेकिन तब तक वह वहां से निकल चुका था. अब लोअर बाजार थाना की पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है. पीड़िता के पिता की शिकायत मिलने की पुष्टि लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने की हैं.

पहाड़ी टोला के पास छात्रा से छेड़खानी का आरोप, मां ने किया हंगामा

रांची़ पहाड़ी टोला चौक स्थित राजकीयकृत हिंदी मध्य विद्यालय की सातवीं की छात्रा के साथ स्कूटी सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की. इसकी जानकारी जब छात्रा ने अपनी मां को दी, तब वह छात्रा को लेकर स्कूल की समीप पहुंची और वहां हंगामा करने लगी. इस दौरान महिला कह रही थी कि जिसने भी उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की है, अगर वह मिल जाये, तो ऑन स्पॉट उसकी हत्या कर देगी. इधर, हंगामा कर रही महिला का साथ आसपास के लोगों ने भी दिया. लोग उग्र हो गये और छात्रा के समर्थन में स्कूल के सामने हंगामा करने लगे. सूचना मिलने पर सुखदेवनगर पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच की. छात्रा ने अपने घर वालों को बताया कि वह दुकान से कुछ सामान खरीदने जा रही थी. इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की. वह दुकान में कुछ समान लेने गयी थी, लेकिन वहां दुकानदार नहीं था. उसने काउंटर में हाथ रखा था. तब स्कूटी सवार दो युवक चोर-चोर का शोर मचाने लगे. जब वह वहां से भागने लगी, तब दोनों युवकों ने उसका चुना भट्ठा तक पीछा किया. इधर, पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तब वह अपनी दो सहेलियों के साथ आराम से जाती दिखी. इधर, छात्रा की सहेली ने स्कूल के प्राचार्य और पुलिस को बताया कि उसकी सहेली 8:30 बजे स्कूल आ गयी थी.

झारखंड में सुरक्षित नहीं बेटियां! 6 महीने में दहेज के लिए मार दी गई 101  लड़कियां, 794 के साथ दरिंदगी की घटनाएं - Jharkhand Police Crime Report  Daughters are not safe in

उस समय स्कूल शुरू होने में कुछ देर थी. साथ ही आज परीक्षा भी थी. छात्रा ने कहा कि उसकी एक कॉपी घर में छूट गयी है, वह उसे लाने जा रही है. वह भी उसके साथ चली गयी, क्योंकि उसने एक बैग बनने के लिए दिया था. दुकान से उसे बैग लेना था, लेकिन बैग दुकान बंद थी. इस बीच उसकी सहेली अपने घर चली गयी और अपनी मां के साथ स्कूल के पास आकर हंगामा करने लगी. हमलोगों को कुछ समझ नहीं आया कि वह ऐसा क्यों कर रही है. नहीं मिला छेड़खानी का कोई सबूत : इधर, सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार और स्कूल के प्राचार्य भूपेश श्रीवास्तव ने मामले की जांच की. पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज देखा, तो उन्हें कहीं भी कोई स्कूटी सवार नहीं मिला. छात्रा कॉपी छूटने की बात कर रही थी, लेकिन फुटेज में कॉपी छात्रा के हाथ में दिख रहा है. इधर, प्राचार्य ने उसकी सहेली से जानकारी ली, तो उसने बताया कि पूरे रास्ते में कोई स्कूटी सवार हमलोगों के पास नहीं आया. इधर, प्राचार्य ने बताया कि उसकी सहेली से जानकारी लेने पर भी कहीं छेड़खानी की बात सामने नहीं आयी.

फिर शर्मसार हुआ झारखंड! नाबालिग छात्रा से हुआ रेप, इलाज के दौरान मौत
झारखंड में शर्मसार करने वाली घटना, दुर्गापूजा स्थल से नाबालिग लड़की का  अपहरण कर किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार - India TV Hindi
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है. लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना के बाद अस्पताल से लेकर गांव तक सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते नजर आए. गुस्साए लोगों ने पड़ोसी कॉलोनी से आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई| एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक नाबालिग लड़की मंगलवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के पीछे बेहोशी की हालत में मिली थी. उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे. परिजन उसे इलाज के लिए जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने चंपुआ अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया. वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद लड़की को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा है।
शर्मनाक : नाबालिग छात्रा के साथ 4 सहपाठियों ने कर डाली ये घिनौनी हरकत - rape  with minor school girl-mobile
घटना की खबर फैलते ही जगन्नाथपुर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को पास की कॉलोनी रहीमाबाद में पकड़ लिया। इस घटना से चंपुआ के लोग भी आक्रोशित हो गए। सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। हाटगम्हरिया, जेटिया, नोवामुंडी और जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है।

REPORT BY :-ANAMIKA TIWARI / PAYAL SINHA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309