Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लॉकडाउन में लालपुर,प्लाजा चौक, मेन रोड, डोरंडा, हरमू और कांटाटोली पर पसरा सन्‍नाटा

0 412

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

संभावित कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा लगाए गए साप्ताहिक लाॅकडाउन का असर आज झारखंड में देखने को मिल रहा है। राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में सड़कें सुनसान हैं। बाजार बंद हैं। रांची के कोकर, लालपुर, डंगराटोली, प्लाजा चौक, मेन रोड, डोरंडा, अशोक नगर, हरमू, हीनू, रातू रोड, मोरहाबादी, बूटी मोड़ और कांटाटोली में सड़कें आम दिनों की अपेक्षा काफी सुनसान दिख रही है। इन इलाकों में कहीं भी सब्जी मंडी या दुकान नहीं खुली है। वहीं लोग भी सड़कों पर कम दिख रहे हैं। सड़कों पर कई स्थान पर पुलिस की चेकिंग हो रही है।

jharkhand lockdown update lockdown period extended in jharkhand till june  10 restrictions continue in these districts including ranchi the rest got  conditional exemption srn | झारखंड में लॉकडाउन की अवधि 10 जूनसड़क पर अकारण निकलने वाले वाहन चालकों से पूछताछ भी की जा रही है। लाॅकडाउन में पैदल भी बिना कारण के घर से बाहर निकलने की मनाही है। इसके साथ ही आज पूरे शहर में मास्क के लिए अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व के साप्‍ताहिक लॉकडाउन के दौरान रविवार को कई लोग वैक्सीन लेने के नाम पर शहर में घूमते हुए पकड़े गए। मगर बड़ी बात यह है कि इस रविवार को राजधानी रांची में वैक्सीन की कमी के कारण केवल एक स्थान पर वैक्सीनेशन हो रहा है। ऐसे में लोग भी पूरी तरह से अपने घर में कैद रहेंगे। जहां पहले साप्ताहिक लाॅकडाउन में दूध और ब्रेड की दुकान नहीं खुली थी, वहीं इस लाॅकडाउन में इन्हें भी छूट मिली है।

- Advertisement -

राज्य में रविवार को साप्ताहिक लाॅकडाउन जारी है। इस दरम्यान फल, मिठाई, सब्जी, राशन की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस दौरान बसों का परिचालन भी नहीं होगा। इस अवधि में लोगों के अनावश्यक घरों से निकलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। सोमवार सुबह छह बजे के बाद से फिर पहले की तरह चली आ रही छूट जारी रहेगी।

इनको मिली है छूट

Government offices open after relaxation amid lockdown | Ranchi News -  Times of Indiaबंद के दौरान राज्य में खनन, निर्माण, औद्योगिक प्रतिष्ठान और कृषि कार्य से जुड़े कार्य पर कोई रोक नहीं है। मगर इस दौरान इनसे जुड़ी दुकानें बंद रहेंगी। बंदी के दौरान अवैध रूप से व्यापार करते या नियम का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर जिला प्रशासन के द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वर्तमान में सरकारी आदेश के तहत सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को रात आठ बजे तक खुलने की इजाजत है। हालांकि साप्‍ताहिक लॉकडाउन के दौरान मेडिकल शाॅप, डाग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिक, अस्पताल, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, रसोई गैस, रेस्टोरेंट से खाने की होम डिलीवरी, कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, हाइवे पर ढाबा, और माल वाहक वाहनों को छूट मिली है।

Report By :- PALAK PRIYA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309