Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

16 जुलाई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, मॉल और पार्लर बंद, सुबह 6 से 2 बजे तक खुलेगी दुकाने

0 1,242

NEWS DESK, NATION EXPRESS, भुवनेश्वर

ओडिशा  में लॉकडाउन 16 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि सरकार ने लोगों को अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया है. आज बुधवार को मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने बताया कि राज्य में आंशिक लॉकडाउन 16 जुलाई तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से नीचे है. ऐसे में अब इन जिलों में वीकेंड पर बंद नहीं होगा. सिर्फ नाइट कर्फ्यू शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा.

ओडिशा में कोरोना संक्रमण को लेकर आंशिक रूप से लॉकडाउन 16 जुलाई तक जारी रहेगा. राज्य के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य के बीस जिलों में पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से कम है इसलिए वहां वीकेंड पर कोई बंदी नहीं होगी. इन जिलों में केवल नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा जिसकी अवधि शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक होगी.

- Advertisement -

ओडिशा में आंशिक लॉकडाउन 16 जुलाई तक जारी रहेगा; विवरण यहाँ - CP Newsइसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कोरोना गाइडलाइंस के हिसाब से दुकानों को खोलने की इजाजत होगी. मॉल्स और पार्लर नहीं खुलेंगे लेकिन सैलून को खोलने की इजजात दी गई है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी इजाजत है लेकिन जितनी सीट होगी उतने ही यात्री सफर कर सकेंगे.

सुरेश चंद्र महापात्र ने बताया कि राज्य के दस जिले जहां पर कोरोना की पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से ज्यादा है वहां वीकेंड पर बंदी और नाइटकर्फ्यू दोनों जारी रहेगी. इन दस जिलों में दुकानें तो खुलेंगी लेकिन उनकी समयसीमा सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक ही होगी. यहां भी मॉल और पार्लर बंद रहेंगा. साथ ही साथ साप्ताहिक बाजार खोलने की भी इजाजत नहीं होगी.

ओडिशा में कोरोना की स्थिति

Report By :- ZEBA KHAN, EWS DESK, NATION EXPRESS, भुवनेश्वर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309