Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

15 लाख के इनामी कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के खिलाफ नक्सलियों का झारखंड बंद 22 को : झारखंड पुलिस ने किये सुरक्षा के चाक चौबंद इंतज़ाम

0 358

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी से नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है. इस गिरफ्तारी के बाद संगठन को पारसनाथ जोन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चुनौती भरा है. इस बीच नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने झारखंड बंद की घोषणा कर दी है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने झारखंड बंद की घोषणा की है. 22 जनवरी को यह बंद रहेगा. बंद की घोषणा संगठन के रिजनल कमेटी मेंबर और 15 लाख के इनामी कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के खिलाफ लिया गया है.

22 जनवरी को नक्सलियों का झारखंड बंद, कृष्णा हांसदा के गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों की सरगर्मी तेजनक्सली बंद की घोषणा भाकपा माओवादी झारखंड रिजनल कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस बयान जारी कर किया है. जारी प्रेस बयान में आजाद का कहना है कि 13 जनवरी को पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा डुमरी के फतेहपुर गांव से भाकपा माओवादी झारखंड रिजनल कमेटी सदस्य सह उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी के सचिव कृष्णा हांसदा को एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि रेणूका मुर्मू को देवघर के जसीडीह थाना इलाके के चपरिया गांव से गिरफ्तार किया गया. संगठन की गोपनीय जानकारी लेने के लिए इन्हें काफी यातनाएं दी गई.आजाद ने प्रेस रिलीज में कहा कि पुलिस के इस कृत्य के खिलाफ 22 जनवरी को झारखंड बंद की घोषणा की गई है.

- Advertisement -

भाकपा माओवादी संगठन ने 22 जनवरी को झारखंड बंद का किया ऐलान - Lagatarयह भी कहा कि बंद से अस्पताल, एम्बुलेंस, दूध, पानी, अखबार, मेडिकल को मुक्त रखा जाएगा. यहां बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को जेल भेज दिया है. मंगलवार को उसे मीडिया के समक्ष लाया गया था जिसके बाद उसे जेल भेजा गया. इससे पहले कृष्णा की निशानदेही पर पारसनाथ की तराई व पर्वत पर छापेमारी कर पुलिस ने नक्सलियों का कैम्प ध्वस्त किया था. इतना ही नहीं इस कैंप से कई सामान की बरामदगी की थी.

माआवादियों ने की 22 जनवरी को झारखंड बंद की घोषणा, पुलिस सतर्कजेल जाने से पहले कृष्णा ने भाकपा माओवादी सेंट्रल कमेटी मेंबर विवेक के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है. पुलिस के सूत्र बताते हैं कि कृष्णा ने संगठन के वर्तमान स्थिति की भी जानकारी दी है. इस आधार पर इलाके में सर्च अभियान चल रहा है. दूसरी तरफ नक्सलियों के बंद के घोषणा की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं. झारखंड के नक्सल प्रभावित कई इलाकों में बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं. उन अभियान को और तेज करने की रणनीति पर झारखंड पुलिस काम कर रही है ताकि नक्सलियों को जंगल से बाहर ही ना निकलने दिया जाए. बंद के दौरान नक्सली विकास कार्यो में बाधा डालने के साथ साथ रेलवे को भी टारगेट करने की कोशिश करते हैं, ऐसे में सुरक्षाबलों को यह निर्देश दिया गया है कि वह एनएच के साथ-साथ रेलवे ट्रकों पर भी विशेष नजर रखें खासकर वैसे नक्सल प्रभावित इलाके जहां से ट्रेनें गुजरा करती हैं.

Naxalites called bandh in Bihar Bengal, Jharkhand and Assam on April 5  police alert | 5 अप्रैल को नक्सलियों ने किया बिहार, झारखंड, असम और बंगाल  में बंद का ऐलान, हाई अलर्टहालांकि, नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस का अभियान पहले से ही लगातार जारी है. कोल्हान जैसे इलाकों में नक्सलियों को खदेड़ने के लिए लगातार ऑपरेशन किए जा रहे हैं, वहीं 26 जनवरी को देखते हुए भी पूर्व में ही राज्य में अलर्ट जारी किया गया है

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309