Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SDO की शादी में उड़ी कोविड प्रोटोकोल की धज्जियां, कई पदाधिकारी बिना मास्क के पहुंचे

0 442

NEWS DESK, NATION EXPRESS, कोडरमा

कोडरमा जिले के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की शादी में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ायी गई. शादी समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे. सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर लोग मास्क तक नहीं पहने थे.सबसे बड़ी बात यह है कि इस शादी में आम लोगों के साथ- साथ जिले के कई पदाधिकारी भी शामिल थे.

कोडरमा : SDO मनीष कुमार की शादी में उड़ी कोविड प्रोटोकोल की धज्जियां,  सैकड़ों लोग बिना मास्क के पहुंचे | Lagatar News | Jharkhand News | Ranchi  News15 जुलाई को हुई है शादी
बता दें कि मनीष कुमार के शादी कोडरमा के ही एक होटल में 15 जुलाई को काफी धूमधाम से हुई. जिसमें सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे. पर किसी ने मास्क तक नहीं पहना हुआ था. कोरोना को देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने की जिम्मेदारी दी है. कई जिलों में ये अधिकारी आम लोगों के बीच जाकर कोरोना गाइ़़डलाइन पालन करने के लिए जागरूक कर रहे है. लेकिन कोडरमा के एसडीओ मनीष कुमार के समारोह में ही इसकी धज्जियां उडाई जा रही है.

- Advertisement -

शादी में 50 लोग की हो सकेंगे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को होटल के बाहर लगने वाले ठेले-खोमचे जबरन हटाया गया. ठेले – खोमचे वाले को कोरोना का डर दिखा कर हटाया गया. वहीं दूसरी ओर इस शादी में जम के आतिशबाजी की गई. जब कि सरकार ने गाइडलाइन जारी करते हुए शादी में मात्र 50 लोगों की उपस्थिती की ही अनुमति दी है. और समारोह में आतिशबाजी करने की भी मनाही है. लेकिन अधिकारी इस गाइडलाइन को नहीं मान रहे है.

क्या एसडीओ पर किसी तरह की कार्रवाई होगी
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा जगह- जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है. अब सवाल यह उठता

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कोडरमा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309