POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
हाल के दिनों में झारखंड के हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रची गई थी जिसमें रांची के होटल LE-LAC से कुछ लोग पकड़ाए थे और कुछ लोग फरार हो गए थे सरकार गिराने को लेकर भाजपा पर आरोप मढ़ा गया था कि वह कांग्रेस के नेताओं को खरीद कर हेमंत सरकार गिराना चाहते थे और उन सभी विधायकों को लेकर भाजपा झारखंड में सत्ता हथियाना चाहती थी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल ही रहा है,
कांग्रेस भाजपा पर और भाजपा कांग्रेस पर जुबानी जंग चला रही है इसी बीच खबर निकल कर यह आ रही है कि हेमंत सरकार को अपनी हैसियत बताने के लिए कांग्रेस ने ही सरकार गिराने की साजिश रची थी, गौरतलब है कि झामुमो कांग्रेस और आरजेडी के समर्थन से झारखंड में सरकार चल रही है और पिछले दिनों जो घटना करम हुआ वह जग जाहिर है हेमंत सरकार में कांग्रेस विधायकों कि वैल्यू ना के बराबर है कांग्रेस विधायकों की एक भी सरकार में नहीं चल रही है 12वीं मंत्री बनाने के रूप में भी कांग्रेस और जेएमएम आमने सामने है कांग्रेस के कई विधायक हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे हैं और यही वजह है कि कांग्रेस के कई विधायक हेमंत सरकार की शिकायत लेकर दिल्ली हाईकमान के पास भी हाजिरी लगा चुके हैं बात ट्रांसफर पोस्टिंग की हो या बात विकास की हो हेमंत सोरेन कांग्रेस विधायकों को तवज्जो नहीं दे रहे हैं तब आखिर में कांग्रेस की विधायक करें भी तो क्या करें!
- Advertisement -
अगर कांग्रेस समर्थन वापस ले लेती है तो वह सत्ता से बेदखल हो जाएगी और कांग्रेस को भली-भांति यह पता है कि भाजपा फिराक में है झारखंड में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के विधायक के लिए दोनों तरफ खाई वाली बात हो गई है क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती कि हम झारखंड में सत्ता से बाहर रहे और हमें विपक्ष में रहना पड़े कांग्रेस विधायक कई बार हेमंत सरकार की शिकायत लेकर दिल्ली आलाकमान के पास हाजिरी लगा चुके हैं लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला आलाकमान को भी पता है कि भाजपा इस इंतजार में है कि कांग्रेस थोड़ी सी गलती करें और हम झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ सरकार बना ले और कांग्रेस इस बार भाजपा को कोई मौका नहीं देना चाहते , इसलिए भले कांग्रेस के विधायक हेमंत सोरेन से नाराज है !
लेकिन कांग्रेस को इत्मीनान इस बात का है कि झारखंड में हमारी सरकार तो है यही सब वजह है कि एक गेम प्लानिंग के तहत कांग्रेस ने अपने विधायकों का वैल्यू बढ़ाने के लिए हमारी कीमत करोड़ों में है पूरा खेल रच दिया और हेमंत सरकार के सामने यह दिखावा किया कि हम करोड़ो में भी नहीं बिकेंगे हम सरकार में शामिल है हेमंत सोरेन परेशान तो बहुत है लेकिन वह कुछ कहने में असमर्थ है इधर कांग्रेस ने पूरा खेल खेल कर हेमंत सरकार के सामने अपनी वैल्यू करोड़ों में कर ली ताकि हेमंत सोरेन कांग्रेस के विधायकों के बीच उतनी ही वैल्यू दे जितना अपने विधायकों को देते हैं अब देखना काफी दिलचस्प होगा की इस पूरे प्रकरण के बाद गठबंधन वाली सरकार झारखंड में कितने दिनों तक टिक पाती है और क्या हेमंत सोरेन कांग्रेसी विधायकों को को भी वैल्यू देंगे ? यह सबसे बड़ा सवाल है !
Report By :- MADHURI SINGH / ANUJA AWASTHI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI