Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में पति-पत्नी के झगड़े के बीच विलेन बन गई पुलिस, 4 साल के बच्चे को भी लाठी से मारा थाना प्रभारी ममता कुमारी ने

0 645

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में पति-पत्नी के झगड़े के बीच पुलिस विलेन बन गई है। मामला सुखदेव नगर थाना का हैं। यहां की थाना प्रभारी ममता कुमारी पर लाइन टैंक रोड निवासी संदीप गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए कहा है- ‘थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर 22 अगस्त को उन्हें बुरी तरह पीटा है। इतना ही नहीं 4 साल के बच्चे को भी लाठी से मारा गया है। इसके कारण उसके गर्दन पर निशान आ गया है।’

उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और CM हेमंत सोरेन से भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है- ‘वह अपने ससुराल अपनी पत्नी के साथ झगड़े का सुलह करने गए थे। वहां मारपीट की गई।’

- Advertisement -

संदीप सबूत के तौर पर अपने शरीर पर पुलिस की लाठी के निशान दिखा रहा है।
संदीप सबूत के तौर पर अपने शरीर पर पुलिस की लाठी के निशान दिखा रहा है। वहीं, संदीप के इस आरोप को सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा- ‘आरोप पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है। वह झूठ बोल रहा है। थाने में संदीप के साथ किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की गई है। थाने में इसके साथ इसके ससुराल पक्ष के सभी व्यक्ति उपस्थित थे।’ पत्नी मोनिका गुप्ता भी पति के साथ किसी प्रकार की मारपीट के आरोप को खारिज कर रही है।
4 साल के बच्चे के गर्दन पर भी हैं चोट के गंभीर निशान।

ससुराल आकर कर रहा था हंगामा

सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया- ’22 अगस्त को ये अपने ससुराल अल्कापुरी गया था। वहां हंगामा कर रहा था। पत्नी को गाली देने के क्रम में उसने बच्चे को भी उठा कर पटक दिया था। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस वहां पहुंची थी और दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। और मामले को शांत करने की कोशिश भी की गई थी।’ उन्होंने बताया- ‘घायल बच्चे का प्राथमिक इलाज भी थाने में ही किया गया था।’

संदीप के पूरे बदन पर हैं लाठी से पीटने के निशान

4 साल के बच्चे के गर्दन पर भी हैं चोट के गंभीर निशान।संदीप अपनी शिकायत में मारपीट के साक्ष्य के तौर पर अपनी तस्वीर दिखा रहा है। इसमें उसके पूरे शरीर पर लाठी से पिटाई के दाग हैं। वह बुरी तरह घायल है। बच्चे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा बोल रहा है कि पुलिस आंटी उसे लाठी से पीटी हैं। जिसके कारण उसके गर्दन में चोट के निशान हैं।

संदीप की शिकायत- पत्नी से समझौता करना चाहता हूं

संदीप की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इसके मुताबिक, संदीप की मोनिका के साथ 21 नवंबर 2015 को शादी हुई थी। शादी के बाद उसे एक बच्चा भी हुआ, जिसका नाम दीप है। 15 जून 2021 को दोनों के बीच लड़ाई हुई। इसके बाद मोनिक संदीप का घर छोड़ कर अपने मायके अल्कापुरी, रातू रोड आ गई. तब से यहीं रह रही। दोनों ने समझौता करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पा रही है।

पत्नी का आरोप- शराब पीकर पीटता है, दहेज मांगता है

जवाब में पत्नी मोनिका गुप्ता ने सुखदेव नगर थाने में केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है- ‘शादी के कुछ महीने बाद से ही संदीप शराब के नशे में मेरे साथ मारपीट और गाली-ग्लौज करने लगा था। ससुर के निधन के बाद यह और बढ़ गया। अक्सर यह कह कर पीटता था कि दहेज नहीं लाओगी तो मुझे मार कर वह दूसरी शादी कर लेगा। 15 मार्च 2020 को उसने इतनी बुरी तरह पीटा की मेरे आंख और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आई। किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। पुलिस की मदद से अपने मायके आ गई।’

पिता के घर आकर करता है गाली-गलौज

पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि अल्कापुरी में वह अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती हूं। वह अक्सर अपने 5-6 दोस्तों के साथ आकर गाली-गलौज और मारपीट करता है। इसमें उसकी मां और बहन का भी उसे समर्थन प्राप्त है।

Report By :- ALISHA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309