Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लातेहार DC अबु इमरान का विवादित बयान, MLA बंधु तिर्की से बोले – मुस्लिम इलाका बालूमाथ न जाएं

0 694

NEWS DESK, NATION EXPRESS, लातेहार

लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगाड़ा में 7 बच्चियों की डूबने से मौत हो गई थी. कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की शोक-संतप्‍त परिवारों से मिलने आए थे. इस दौरान उन्‍होंने फोन पर डीसी अबु इमरान से बात की थी, जिसमें अधिकारी ने विवादित बयान दे डाला.

मुसलमान काफी नाराज होगा, सेंसेटिव मामला है…’,लातेहार के DC अबु इमरान का MLA बंधु तिर्की से बातचीत का ऑडियो Viral

Latehar DC Abu Imran की ये कैसी भाषा, हादसे में आखिर कैसा हिंदू-मुसलमान ?

Latehar DC Abu Imran ne Muslim sensitive ki baat kahkar Congress mla Bandhu Tirkey ko roka audio Viral 'मुसलमान काफी नाराज होगा, सेंसेटिव मामला है...', लातेहार के DC अबु इमरान का बंधु तिर्कीझारखंड के लातेहार जिले के DC अबु इमरान के एक बयान वायरल हो रहा है. इसको लेकर काफी विवाद हो गया है. इस वायरल ऑडियो में डीसी अबु इमरान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष और विधायक बंधु तिर्की को मुसलमान बहुल इलाका होने के चलते बालूमाथ न जाने को कह रहे हैं. दरअसल, बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगाड़ा इलाके में 7 बच्चियों की डूबने से मौत हो गई थी. बंधु तिर्की शोक-संतप्‍त परिवारों से मिलने जा रहे थे. बता दें कि करमा पूजा के दिन बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगाड़ा में 7 बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी. बंधु तिर्की बच्चियों के परिजनों से मिलने के लिए आए थे. कांग्रेस विधायक ने बताया कि उन्होंने डीसी अबु इमरान को फोन कर इस पंचायत क्षेत्र में डीएमएफटी के जरिए विभिन्न विकास कार्यों को कराने का आग्रह किया था. इस दौरान डीसी ने उनसे बातचीत में विवादित बयान दिया. इस वायरल वीडियो में बंधु तिर्की के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव भी दिख रहे हैं. हालांकि, कांग्रेस नेता ने इस बात को ज्‍यादा तूल न देने की बात कही है.

- Advertisement -

कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की से बातचीत के दौरान डीसी अबु इमरान ने कहा, ‘बचाने वाला भी मुसलमान, सीओ भी मुसलमान और डीसी भी मुसलमान है. ऐसे में इसको कोई दूसरा लेगा तो मुसलमान काफी नाराज हो जाएगा. मुसलमान से आपकी दोस्‍ती सिर्फ सतही है. कोई प्रशासनिक चूक तो हुई नहीं है कि आपलोग झूठ-मूठ का इतना आ रहे हैं…इसका मतलब है आपलोग दोहरा रवैया रखते हैं….आपको मुसलमान ही तो जीताता है.’ इस पर बंधु तिर्की के बाले भी कुछ तल्‍ख हुए और उन्‍होंने कहा, ‘ऐसा है न डीसी साहब…आई एम बंधु तिर्की. मैं असम तक जाता हूं…आप अपना काम कीजिए.

Report By :- ANAMIIKA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, लातेहार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309