Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

धर्म परिवर्तन मामला: नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर किया दुष्कर्म और मोबाइल से बना लिया अश्लील वीडियो

0 1,577

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने नाम बदलकर पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये भी हड़प लिए।

मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव निवासी युवती ने गांव संधावली निवासी दूसरे वर्ग के युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

- Advertisement -

मुजफ्फरनगर में लव जेहाद की सूचना पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने  किया हंगामा AAJ KI NEWSनई मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व एक युवक से उसका परिचय हुआ था, जिसने अपना नाम आकाश बताया था। आरोप है कि आकाश ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। उसके बाद दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने खुद को संधावली निवासी वसीम सक्का बताते हुए युवती पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये भी ले लिए।

vishwa hindu parishad worker vandalized qila police station over love jihad  ladki ne boyfriend se love marriage ka video viral in bareilly - लव जेहाद  को लेकर हिन्दू संगठनों का किला थानेआरोप है कि युवती गर्भवती हो गई, तो उसने फर्जी शादी कर उससे मारपीट शुरू कर दी, जिससे गर्भपात भी हो गया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी थाने जा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उधर, सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Report By :- ADITI PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरनगर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309