अंजुमन इस्लामिया कमेटी के पदाधिकारियों पर 3 करोड़ राशि गबन करने का आरोप, अंजुमन सदर समेत सभी पदाधिकारियों पर FIR दर्ज
NEWS DESK,, NATION EXPRESS, जगदलपुर (Chhattisgarh)
अंजुमन इस्लामिया कमेटी के पदाधिकारियों पर घोटाले का आरोप, मामला दर्ज
अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने 3.5 करोड़ का गबन किया
अंजुमन सदर नायब सदर सेक्रेटरी पर FIR दर्ज
अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों पर आर्थिक अनियमितता, समाज को मिली रकम में गबन करने का मामला सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है। मामले में अंजुमन के सदर सलीम रजा, नायब सदर इसराईल हक, सेक्रेटरी अताउर रहमान, नायब सेक्रटरी मोहम्मद अजीज और खजांची मोहम्मद इदरीश के ऊपर अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ आर्थिक अनियमितता एवं छल कर 3, 58, 56,533रूपए गबन करने का आरोप है।
- Advertisement -
टीआई धनंजय सिन्हा ने बताया कि सभी के खिलाफ एफआईआर सदर वार्ड निवासी अब्दुल वहाब ने करवाई है। अंजुमन में हिसाब-किताब को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। करीब छह महीने पहले वक्फ बोर्ड ने मामले में हस्तक्षेप किया था। इसके बाद दफ्तर को सील कर दिया था। अंजुमन के संचालन की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर को दी गई और प्रशासन की देखरेख में ही आर्थिक मामलों की जांच की गई। करीब छह माह तक चली जांच के बाद खुलासा हुआ कि करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का गबन हुआ है। इसके बाद इस मामले की शिकायत कोतवाली में की गई और दस्तावेज पेश किये गये। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने अभी पर गबन का मामला दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने अंजुमन इस्लामिया कमेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर कोतवाली पुलिस ने एक और घोटालेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. साढ़े तीन करोड़ से अधिक की राशि का गबन मामले में अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं.
Report By :- KIRAN TIWARI, NEWS DESK,, NATION EXPRESS, Chhattisgarh