पाकिस्तान मुर्दाबाद कश्मीर जिंदाबाद के नारे नहीं लगाने पर रांची में कश्मीरी युवकों के साथ जमकर मारपीट आरोपी गिरफ्तार
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
कश्मीरी युवकों के मुताबिक उनके साथ कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर शहर छोड़ जाने की धमकी दी
राजधानी राज्य में 4 कश्मीरी लोगों साथ मारपीट मामले में गोंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गौरतलब है कि आज अहले सुबह रांची में एक शर्मनाक घटना घटी दरअसल यहां पर रह रहे कश्मीरी युवकों से कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट की है और उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए गए हैं.तीनों युवक डोरंडा थाना क्षेत्र में रहकर कारोबार करते हैं। गुरुवार को बिलाल अहमद, सब्बीर अहमद और वसीम अहमद ने इस संबंध में डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी
- Advertisement -
शिकायत में उन्होंने कहा है कि डोरंडा के सोनू कुमार नाम के युवक ने उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद और कश्मीर जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए कहा। जब हम लोगों ने मना किया तब हमारे साथ मारपीट की और शहर छोड़ने की भी धमकी दी है। कहा कि जल्द से जल्द शहर छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
20 साल से रांची में कर रहे हैं कारोबार
बिलाल अहमद ने बताया कि पिछले 20 सालों से वे रांची के डोरंडा इलाके में किराए के मकान रह रहे हैं। जाड़े के मौसम में कश्मीर से ऊनी कपड़े लाकर रांची में बेचते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्थानीय युवक हर रोज उन्हें धमकी दे रहे हैं।
रांची पुलिस दिखी एक्शन में
DORANDA थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है सौरभ के दिशा निर्देश में DORANDA पुलिस पूरी तरह एक्शन में नजर आई पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी युवक सोनू के घर भी गई थी लेकिन वह वहां नहीं मिली लेकिन पुलिस ने अपनी तफ्तीश जारी रखी जिसमें उसको यह जानकारी मिली तो वह नशे कभी आदि था जिसके बाद आज शाम DORANDA थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
Report By :- KIRAN TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI