Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हुस्न का नशा बेपर्दा, ममता के चंगुल में खूबसूरत हसीना ज्योति, हुस्न की आड़ में चला रही थी नशे का कारोबार,

0 466

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में मॉडल करा रही थी नशे का कारोबार, हुस्न के जाल में फंसाकर करती थी एजेंट की भर्ती

रांची पुलिस ने एक मॉडल को ड्रग्स के कारोबार संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया

पुलिस का दावा है कि मॉडल ज्योति राजधानी में ड्रग्स का कारोबार चला रही थी। रांची के सुखदेव नगर पुलिस ने महिला मॉडल सहित दो व्यक्तियों को ड्रग्स के कारोबार में संलिप्ता के आरोप में गिरफ्तार किया है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चल रहे ड्रग्स कारोबार पर पुलिस ने आखिरकार कार्रवाई की है।

- Advertisement -

इसको लेकर पुलिस की टीम ने एक मॉडल सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की गिरफ्त में आई मॉडल का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है। गिरफ्तार मॉडल पिछले ढाई वर्ष से दिल्ली में रहती थी और फिलहाल रांची आई हुई थी और गांधी नामक ड्रग्स तस्कर के सम्पर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ गई थी। जानकारी के अनुसार मॉडल नशे की पुड़िया को सप्लाई करने के लिए एजेंट की भर्ती करती थी और ड्रग्स लेने वाले युवको को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उनसे ड्रग्स का अवैध कारोबार करवाती थी।

मॉडल ज्योति गिरफ्तार, ड्रग्स का करती थी धंधा | Model Jyoti arrested, used  to do drug business | मॉडल ज्योति गिरफ्तार, ड्रग्स का करती थी धंधागिरफ्तार मॉडल ज्योति भारद्वाज को विद्यानगर से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 28 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया। पुलिस ने जब मॉडल के घर छपेमारी की तो वहीं मौके पर मौजूद सरगना गांधी ने स्थिति को भाप लिया और अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगतार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार रांची में इस तरह की पहली घटना है जिसमे मॉडल की संलिप्ता ड्रग्स के कारोबार में सामने आई है।

Report By :-ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309