Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

गुमला में एके 56 मिलने के बाद मचा हड़कंप, एक अपराधी एके 47 के साथ फरार

0 512

NEWS DESK, NATION EXPRESS, गुमला

झारखंड में गुमला जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आपराधिक संगठन एसजेजेएम झांगुर गुट के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है और उसके पास से एके 56 राइफल, 30 गोलियां, एक मैगजीन, 12 बोर की चार जिंदा गोली, एक हीरो मोटरसाइकिल, सिल्वर कलर की हुंडई इओन मैगा कार सहित कई सामान बरामद किए हैं।

ऐसे मिला एके 56
The mystery of the first AK-56 rifle police has recovered from Mumbai in 10  yearsपुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को तड़के करीब तीन बजे लोहरदगा से घाघरा की ओर तेजी से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन गाड़ी भागने का प्रयास किया गया तो पुलिस के जवानों ने उसे घेर लिया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार चार लोग भागने लगे जिसमें से एक को पकड़ लिया गया और उसके पास से एकके-56 रेगुलर राइफल बरामद हुई। एसपी ने बताया कि यह एसजेजेएम झांगुर गुटके सदस्य हैं और अपने सुप्रीमो रामदेव उरांव और अन्य साथियों के साथ एक बड़ी घटना को अंजाम देने घागरा जा रहा था। गिरफ्तार अपराधी मुनीफ अंसारी सेन्हा थाना के अररू गांव का रहने वाला है।

- Advertisement -

एक अपराधी एके 47 के साथ फरार
एसपी के मुताबिक इस एके 56 का इस्तेमाल रामदेव उरांव कर रहा था। एक अन्य अपराधी अरविंद उरांव के पास एके 47 था जिसे वह लेकर भागने में सफल रहा। यह गिरोह बड़ी घटना को अंजाम देने के साथ साथ लेवी की वसूली भी कर रहा था।

Report By :- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गुमला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309