CRIME DESK, NATION EXPRESS, पलवल
फेसबुक पर दोस्ती कर दिल्ली की युवती से 28 वहशियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात 3 मई की है। युवती की फेसबुक पर हसनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सागर से दोस्ती हो गई थी। सागर ने युवती को शादी का झांसा परिजनों से मिलवाने के बहाने अपने गांव बुलाया। युवती जब वहां पहुंची तो सागर सहित 22 लोगों ने दुष्कर्म किया। अगले दिन उसके छह और दोस्तों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन नामजद सहित 28 के खिलाफ केस दर्ज किया।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सागर के कहने पर वह 3 मई को होडल पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई रचना ने बताया कि होडल पहुंचने के बाद सागर उसे अपने घर रामगढ़ ले जाने के बजाय गांव के निकट जंगल में एक ट्यूबवेल पर ले गया, वहां उसका भाई समुंदर और 20 युवक पहुंच गए।
- Advertisement -
पुलिस के अनुसार वहां रात भर सागर, उसके भाई सहित सभी 22 लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। सुबह होने पर सागर उसे गांव के निकट अपने दोस्त आकाश कबाड़ी के घर ले गया। वहां पर कबाड़ी सहित उसके छह साथियों ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद सागर अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे गाड़ी में डालकर बदरपुर बार्डर पर फेंककर भाग गया।
पीड़ित युवती किसी तरह अपने घर पहुंची तथा उसी दिन से बेहोशी की हालत में है। बुधवार को वह परिजनों के साथ हसनपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी ने बताया कि युवती की डाक्टरी जांच के बाद सागर, समुंदर व आकाश कबाड़ी सहित 28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की तलाश जारी
पीड़ित युवती के बयान पर सागर सहित उसके सभी साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -दीपक गहलावत, जिला पुलिस अधीक्षक
Report By :- KAJAL KUMARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, पलवल