NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
4 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित
4 जून से 17 जून अपना प्रचार प्रसार
19 जून को वोटिंग
काफी लंबे इंतजार के बाद आखिर कर अंजुमन इस्लाम में चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई, अंजुमन इस्लामिया के रांची स्थित कार्यालय में मुख्य चुनाव संयोजक डॉ सैयद मोहम्मद इकबाल हुसैन ने प्रेस वार्ता करके अंजुमन इस्लामिया चुनाव की घोषणा की
- Advertisement -

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संयोजक डॉ सैयद मोहम्मद इकबाल हुसैन ने बताया के अंजुमन इस्लामिया चुनाव में खड़े हो रहे सभी प्रत्याशियों को 4 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा वही प्रत्याशी 4 जून से 17 जून तक अपना प्रचार प्रसार कर सकते हैं 19 जून को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी वोटिंग समाप्ति के बाद ही शाम 7:00 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी और जीत के पश्चात ही प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI