Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

क्रिसमस पार्टी के दौरान फैशन डिजाइनिंग की छात्रा को जान से मारने की कोशिश

0 446

CRIME DESK, NATION EXPRESS, नोएडा

सेक्टर-78 में रहने वाली फैशन डिजाइनिंग की एक छात्रा ने अपने एक दोस्त पर क्रिसमस पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद बदसलूकी करने और गला दबाने के प्रयास का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर सेक्टर 49 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Ahmedabad Girl Vaishnavi Real Mobile Number for Friendshipसेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली फैशन डिजाइनिंग की एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि लखनऊ में पढ़ते समय उसकी दोस्ती सिद्धांत सिंह नामक युवक से हुई थी। अब वह नोएडा में रहती है। कुछ समय पहले सिद्धांत सिंह भी नोएडा आ गया और युवती की सोसाइटी में ही किराये रहने लगा। 25 दिसंबर की रात युवती और उनके कुछ दोस्तों ने सिद्धांत के साथ मिलकर क्रिसमस की पार्टी की। इस दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। छात्रा का आरोप है कि इस दौरान सिद्धांत ने उसके साथ मारपीट की और अश्लील हरकत की। आरोपी ने छात्रा का गला दबाने का भी काफी प्रयास किया। छात्रा की शिकायत पर सेक्टर 49 थाना पुलिस ने सिद्धांत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Report By :- ANKITA SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, नोएडा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309