Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डेटिंग साइट पर युवती को हुई मोहब्बत : युवक को दिल के साथ दे बैठी 12 लाख रुपए, बेवफा आशिक फरार

0 553

NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवती को प्यार के जाल में फंसाकर 12 लाख ठगे जाने का मामला सामने आया है. लड़की से पैसे लेने के बाद लड़का अपना फोन बंद कर फरार हो गया है. युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. पीड़िता गाजियाबाद की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि एक डेटिंग साइट पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई. दोस्ती कब प्यार में बदल गई उसे पता ही नहीं चला.

Call girl WhatsApp number available women seeking ma, Hooghly

- Advertisement -

दोनों के बीच मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गए. फोन और इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच करीब 3 महीने तक बातचीत हुई. युवक ने उससे बड़े-बड़े वादे किए और कुछ पैसों की मांग की. युवती ने पैसे युवक को दे दिए. युवती ने न कभी युवक का चेहरा देखा था और न ही उससे मुलाकात की थी.

Wife discovered man profile on gay dating app after three years of marriage

कभी ऑफिस के काम से तो कभी किसी दूसरे काम का बहाना बनाकर युवक उससे लगातार पैसों की मांग करने लगा. धीरे-धीरे युवती ने उसे 12 लाख रुपए दे दिए. पैसे लेने के बाद जब युवती ने उससे मिलने आने के लिए कहा तो युवक ने अचानक ही बातचीत बंद कर दी. इसके बाद युवती को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ. पीड़ित युवती ने गाजियाबाद पुलिस से इस मामले में शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है. गाजियाबाद साइबर सेल इस ठगी के मामले की जांच कर रही है. साइबर सेल सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज हो गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Dating Profile Examples: 13 Pictures to Include on Your Profile |  HelloGiggles

इससे पहले 28फरवरी 2022 को गाजियाबाद पुलिस ने लोन और क्रेडिट कार्ड के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था. गाजियाबाद की साइबर सेल ने खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया था हैरानी की बात यह है कि तीनों आरोपी टीचर थे और हापुड़ में स्कूल चलाते थे. कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद तीनों ने ठगी का कारोबार शुरू कर दिया था. इस दौरान 13 महीने में 600 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया था.

Report By :- FALAK KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309