Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लालची बेटे और बहू का हैवानियत भरा चेहरा मां को जायदाद के लालच में बेरहमी से पीटा

0 443

CRIME DESK, NATION EXPRESS, हरियाणा

हरियाणा के पानीपत जिले के विकास नगर में बेटे और बहू का हैवानियत भरा चेहरा देखने को मिला है। यहां लालची बेटे बहू ने जायदाद के लिए अपनी 60 वर्षीय मां के साथ मारपीट की। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर कई बार बुजुर्ग महिला की पिटाई कर चुका है। यही नहीं बहू और बेटे ने मिलकर उसे घर से भी निकाल दिया है। जिसके बाद बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी ने पुलिस से इंसाफ की आस रखते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस में बार बार शिकायत के बाद भी इस मां को सुनने वाला कोई नहीं है अपनी ही औलाद की पिटाई के डर से 60 साल की बुज़ुर्ग आज दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। कहीं सुनवाई नहीं होने पर मजबूर मां डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश कुमार वत्स से मिली जिन्होंने सीनियर सिटीजन के साथ ऐसे व्यवहार को लेकर एसडीएम के संज्ञान में मामला डाला।

बुजुर्ग महिला बताती है कि आए दिन उसकी बहू और बेटा उसके साथ मारपीट किया करते हैं। वो कहते हैं कि घर से निकल जा। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह अपने बेटे के नाम सारी जायदाद कर चुकी है, अब वो इस बुढ़ापे में किसके पास जाए।

- Advertisement -

साथ ही पीड़िता की बेटी बताती है कि उसका भाई पांच बहनों में अकेला भाई है। जो कि लालच में अपनों से ही बैर लगाकर बैठ गया है। चुंकि सारी जमीन जायदाद तो भाई के नाम पहले ही की जा चुकी है, लेकिन अब मां को घर में नहीं रखना चाहता है। पीड़िता की बेटी ने आरोप लगाया कि उसका भाई पिता के साथ भी मारपीट किया करता था और इसी मारपीट की वजह से उनकी मौत हो चुकी है। मामले के बारें में बताते हुए डीएसपी सतीश कुमार वत्स ने कहा कि मामला संज्ञान में आ चुका है। जमीनी विवाद को लेकर घरेलू झगड़ा है, लेकिन दोनों तरफ से शिकायत मिली है जिसकी जांच करने के बाद ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Report By :- KASHISH ANJUM KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, हरियाणा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309