Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

IAS पूजा सिंघल के व्हाट्सएप चैट ने रांची उपायुक्त की बेचैनी बढ़ाई, बुरे फंस सकते हैं डीसी

0 594

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

पूजा सिंघल के चैट से रांची डीसी भी खनन लीज प्रकरण मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. पूजा सिंघल ने अगस्त 2021 में खनन विभाग का चार्ज लिया. पत्थर खदान पट्टा देने में खनन विभाग की कोई भूमिका नहीं होती है. सारी जिम्मेदारी डीसी की होती है. डीसी की रजामंदी के बाद ही खनन पट्टा मिल सकता है. जैसा कि सीएम हेमंत सोरेन के साथ हुआ. रांची डीएमओ ने 10 जून 2021 को पट्टा जारी किया. जिसे स्वीकृति 30 जुलाई 2021 को दी गयी. जारी लाइसेंस को रद्द करने की प्रकिया शुरू हुई तो पूजा सिंघल की भूमिका नजर आ रही है.

ईडी जांच में आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के मोबाइल से कई गोपनीय जानकारी मिली है. ईडी जांच में व्हाट्स एप चैट में लीज कैंसिल करने का ड्राफ्ट भी मिला है. पूजा सिंघल को 4 अगस्त 2021 को खान सचिव का प्रभार मिला था.

- Advertisement -

IAS Puja Singhal: ed raid on 20 locations of IAS Puja Singhal :पूजा सिंघल  झारखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में उनके पास उद्योग सचिव और खान  सचिव का प्रभार है। -

पदभार ग्रहण करने के बाद लीज को कैंसिल करने का ड्राफ्ट बतौर खान सचिव भेजा गया था. निलंबित आइएएस पूजा सिंघल का मोबाइल ईडी ने जब्त कर केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला दिल्ली भेजा था. मोबाइल की जांच संबंधित रिपोर्ट मिलने के बाद नये-नये खुलासे हो रहे हैं

जिला खनन पदाधिकारी से की गयी पूछताछ

ईडी ने गुरुवार को पाकुड़ के एमओ प्रदीप कुमार और दुमका के एमओ कृष्ण चंद्र किस्कू से पूछताछ की. एमओ के साथ-साथ आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल, सीए सुमन कुमार सिंह और अभिषेक झा से भी पूछताछ की गयी. सभी एमओ से आइएएस अधिकारी के सामने पूछताछ की गयी. ईडी के अनुसार चार जिला खनन पदाधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की जानकारी मिली है. चार जिले के एमओ ने अवैध खनन का पैसा अधिकारियों व सफेदपोशों तक पहुंचाया है.

Report By :- SONAM SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309