Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इंस्पेक्टर ने ग्राम प्रधान से मांगा 50 हजार का मोबाइल, SSP ने किया लाइन हाजिर

0 479

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बरेली

पंचायत चुनाव की रंजिश में खूनखराबे की आशंका के बावजूद बरेली के रूपपुर के ग्राम प्रधान नाजिम अली से 50 हजार रुपये के मोबाइल की फरमाइश करने वाले इंस्पेक्टर भोजीपुरा अशोक कुमार सिंह को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एएसपी/सीओ तृतीय की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें निलंबित करने की तैयारी है।

महंगी पड़ी घूसखोरी 

पंचायत चुनाव की रंजिश में खूनखराबे की आशंका के बावजूद बरेली के रूपपुर के ग्राम प्रधान नाजिम अली से 50 हजार रुपये के मोबाइल की फरमाइश करने वाले इंस्पेक्टर भोजीपुरा अशोक कुमार सिंह को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एएसपी/सीओ तृतीय की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें निलंबित करने की तैयारी है।

- Advertisement -

मालूम हो कि भोजीपुरा की ग्राम पंचायत रूपपुर के प्रधान नाजिम अली और पूर्व प्रधान खुशबू अली के बीच लंबे समय से चुनावी रंजिश चल रही है। नाजिम का आरोप है कि चुनाव हारने के चलते खुशबू अली ने उन्हें और उनके समर्थकों को पीटा, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज की।

Samsung Galaxy S20 FE 5G Price in India, Full Specifications & Features -  4th July 2021 | Digitमेडिकल में गंभीर चोटें मिलने के बाद भी मुकदमे में धाराएं नहीं बदली गईं। उन्होंने गंभीर घटना होने की आशंका जताते हुए इंस्पेक्टर भोजीपुरा से कार्रवाई करने को कहा तो उन्होंने मोबाइल की फरमाइश कर दी। नाजिम अली का कहना है कि पहले तो उन्होंने मोबाइल देने की हामी भी भर दी लेकिन जब इंस्पेक्टर ने मोबाइल का मॉडल बताया तो उसकी कीमत 50 हजार रुपये निकली। प्रधान का आरोप है कि इतना महंगा मोबाइल देने में उन्होंने असमर्थता जताई तो इंस्पेक्टर उन्हें धमकाने लगे।

शुक्रवार को उन्होंने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की तो मामले की जांच एएसपी/सीओ तृतीय साद मियां खान को सौंपी गई। शनिवार को एएसपी ने प्रधान के बयान दर्ज किए। इसके अगले दिन रविवार शाम को एसएसपी ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि एएसपी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इंस्पेक्टर के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Report By :- SADAF ANJUM, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बरेली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309