Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अंजुमन चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न : 80% वोट पड़े, प्रत्याशियों के लिए आज कयामत की रात, कल होगी काउंटिंग, तीसरी बार फिर सदर बन सकते हैं इबरार अहमद

0 1,097

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

नेशन एक्सप्रेस किसी प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट नहीं दे रहा है बल्कि लोगों से बातचीत करने के आधार पर जो रुझान आया है वही हम छाप रहे हैं

नेशन एक्सप्रेस ने अंजुमन चुनाव में वोट देने आए वोटरों से बात चीत की रांची के मुसलमानों का मानना है कि पिछले 2 टर्म में सदर अबरार अहमद ने काफी अच्छा काम किया है और इस बार ऐसा लग रहा है कि तीसरी बार वह अंजुमन इस्लामिया के सदर बन जाएंगे

- Advertisement -

लंबे इंतजार के बाद अंजुमन इस्लामिया का चुनाव कटरा स्थित हज हाउस में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया सुबह 8:00 बजे से वोटर के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था शहर के अलावा ग्रामीण इलाके से भी अंजुमन चुनाव में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंजुमन चुनाव को लेकर रांची पुलिस ने भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे शाम 4: बजे तक वोटिंग की गई इस बार अंजुमन चुनाव में 80% वोट हुआ अंजुमन चुनाव के सदर के लिए मुख्तार अहमद और अबरार अहमद के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है aq

कौन सदर बनेगा इसका फैसला कल हो जाएगा लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है इस बार के चुनाव में भी इबरार अहमद सदर के पोस्ट पर फिर से काबिज हो जाएंगे वही महासचिव पद के लिए मोहम्मद फिरोज जिलानी जीतकर अपना दबदबा बना सकते है संयुक्त सचिव के लिए नेहाल अहमद चुनाव जीत कर सबको चौंका सकते हैं वही वाइस प्रेसिडेंट के लिए नदीम खान बाजी मार सकते हैं मजलिस ए आमला की अगर बात की जाए तो शाहिद अख्तर टुकलू, शहजाद बबलू, शम्स कमर लड्डन, मोहम्मद नकीब, साहिल अहमद, हाजी मोहम्मद बिलाल कुरेशी, मुहम्मद शकील, वसीम अकरम,  जीत कर अंजुमन के सदस्य बन सकते हैं!

अंजुमन चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशी अपने जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नजर आए लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि अंजुमन चुनाव में इस बार कुछ पुराने चेहरे और कुछ नए चेहरे जीतकर आएंगे फिलहाल प्रत्याशियों के लिए यह कयामत वाली रात से कम नहीं है कल जब सुबह होगा और मत पेटी खुलेगी तब यह तय हो जाएगा कि अंजुमन की गद्दी किसे मिलेगी और कौन जीत कर अंजुमन की टीम में शामिल होकर मुसलमानों के लिए काम करता है फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा

Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309