Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कब्रिस्तान में रेव पार्टी : जनाजे में गए लोगों ने क्रबिस्तान में बजाए DJ, मैयत पर आए लोग रोने के बजाय DJ पर जमकर नाचे

0 489

INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, इंग्लैंड

Funeral Turned into Rave Party : किसी की मौत के बाद उसकी अंतिम विदाई के वक्त माहौल काफी भारी होता है. लोग गमगीन दिखाई देते हैं और उनकी आंखों में नमी होती है. हालांकि इंग्लैंड के बर्मिंघम (Birmingham News) में हो रहे एक अंतिम संस्कार के दौरान अलग ही नज़ारा दिखाई दिया. न तो यहां कोई रो रहा था और न ही किसी की आंखों में नमी थी बल्कि वे तो कब्रिस्तान में स्पीकर बजाकर पार्टी मना रहे थे.

इंग्लैंड के बर्मिंघम में मौजूद विटन सेमेट्री (Witton Cemetery in Birmingham) का ये नज़ारा था, जहां लोग कैटी (Katty) नाम की एक महिला का अंतिम संस्कार कराने पहुंचे थे. कब्रिस्तान में महिला को कॉफिन में लेकर लोग पहुंचे थे लेकिन यहां कोई शांति सभा नहीं हुई. सभी काले रंग की पोशाक में यहां आए लेकिन मातम मनाने के लिए नहीं बल्कि पार्टी करने के लिए. जिसने भी उन्हें शोक सभा में नाचते-गाते देखा, वो हैरान रह गया.

- Advertisement -

इंग्लैंड के बर्मिंघम (Birmingham News) में हो रहे एक अंतिम संस्कार के दौरान अलग ही नज़ारा दिखाई दिया. (Credit- Instagram/@birmzisgrime)

कब्रिस्तान में डीजे और पार्टी
कैटी नाम की महिला की मौत के बाद लोग जब उन्हें लेकर अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान पहुंचे, तो यहां अलग ही माहौ बन गया. काले रंग के कपड़ों में आए लोगों ने तेज़ आवाज़ में म्यूज़िक बजाना शुरू कर दिया और नाचने लगे. कब्रों के आस-पास नाचते हुए इन लोगों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. छोटी सी क्लिप में दिल खोलकर नाचते लोगों को देखकर आपको लगेगा ही नहीं कि वे किसी की अंतिम विदाई के लिए आए हैं.

funeral turned into rave party video: जनाजे में गए लोगों ने क्रबिस्तान में  बजाए डीजे, वहीं झूमकर नाचने लगे, वीडियो भी आया सामने - Navbharat Times

अंतिम विदाई पर पार्टी देख हैरान हुए लोग
अंतिम संस्कार के मौके पर पार्टी का छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘Brimz Is Grime’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. एक दिन पहले शेयर किए गए वीडियो को अब तक करीब 55 हज़ार लोग देख चुके हैं. लोगों ने इस अनोखे वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. कुछ लोगों को ये मस्तीभरा लगा तो कुछ लोगों ने इसे अच्छा नहीं बताया. ज्यादातर लोगों का कहना था कि ये वहां मौजूद कब्रों के लिए असम्मानजनक है.

Report By :- MOHINI SHARMA, INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, इंग्लैंड

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309