Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता : मांडर ज्वेलरी लूटकांड का हुआ खुलासा, गन प्वाइंट पर शंकर ज्वेलर्स से लूटे थे 65 लाख के गहने

0 529

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची जिले के मांडर में 11 फरवरी को शंकर ज्वेलर्स में अपराधियों ने गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के 10 दिनों में भी पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से कई गहने भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

मांडर ज्वेलरी लूटकांड का हुआ खुलासा: 65 लाख रूपए की हुई थी लूट, 3 गिरफ्तार - Offbeat News
पिस्टल की नोक पर लूटे थे 65 लाख के गहने
मांडर एनएच 75 पर स्थित मिशन चौक के पास स्थित शंकर एंड संस ज्वेलर्स से 11 फरवरी को अपराधियों ने 65 लाख से अधिक के गहने लूट लिए थे। यह घटना दोपहर ढ़ाई बजे के करीब की है। लूट की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। ज्वेलरी दुकान के मालिक अभय सोनी के मुताबिक अपराधियों ने 22 हजार रुपये नकद, एक किलो सोना और आठ किलो के करीब चांदी के गहने लूट लिए थे। इसके अतिरिक्त उनके बैग में मौजूद सोने-चांदी के गहने भी लूटे थे।

- Advertisement -

रांची : मांडर के शंकर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लाखों के जेवरों की लूट, अपराधी हुए फरार

ऐसे धराए अपराधी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने से पहले दुकान की रेकी करायी थी। घटना को अंजाम देने से पहले दो लोग दुकान के पास पहुंचे। वहां कुछ देर दोनों रूके भी। आसपास के माहौल को भांपा फिर चले गए। इसके बाद तीन अपराधी आए। इसमें से दो दुकान के भीतर गए थे और एक बाहर खड़ा रहा। लूटपाट करने के बाद तीनों एक ही बाइक से चलते बने। पुलिस ने पहले रेकी करने वालों को गिरफ्तार किया। इसके बाद लूटपाट करने वालों को पकड़ा है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
शंकर एंड संस ज्वेलर्स में लूट की घटना को अरगोड़ा कड़रु के मो आमिर उर्फ रॉक, मो आकिब खान उर्फ टोपी पकिया एवं कांके चूड़ीटोला के मो साबिर उर्फ दाऊद खान ने अंजाम दिया था। रांची के एसएसपी ने बताया कि लुटेरों के पास से 9 किलो चांदी, 255 ग्राम सोना, 7000 नगद, एक देशी सिक्सर व पांच कारतूस बरामद हुआ है। अपराधियों ने छह माह की रेकी के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309