Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लाठीचार्ज के विरोध में BJP विधायकों का जोरदार हंगामा, नहीं हो सका प्रश्नकाल, काला दिवस मना रही भाजपा

0 573

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

                    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन 

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को विधानसभा में जमकर हंगामा किया और अध्यक्ष की कुर्सी के पास जा कर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह हेमंत सोरेन सरकार ने गुंडागर्दी करवाई वो बहुत दुखद है। जानबूझकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाया गया। हमारे कार्यकर्ता पूरे राज्य में काला दिवस मना रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और झामुमो कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए। 

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज (गुरुवार) आखिरी दिन है. भाजपा विधायकों का हंगामा जारी है. मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी दल भाजपा सत्ता पक्ष पर हमलावर है और सदन के बाहर से लेकर सदन में भी हंगामा कर रही है. भाजपाइयों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा विधायकों ने हंगामा किया. इस कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी.

- Advertisement -

Jharkhand News : सदन के बाहर विरोध दर्ज कराते बीजेपी विधायक झारखंड की राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों पर कल लाठीचार्ज किया गया था. इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई चोटिल हुए हैं. इसके विरोध में आज गुरुवार को झारखंड बीजेपी के विधायकों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, सत्र की शुरुआत होने से पहले ही भाजपा के विधायक हाथों में तख्ती लिए और काला गमछा पहन कर विरोध जताया

विधानसभा मानसून सत्रः आखिरी दिन ये विधेयक हुए पारित, नमाज कक्ष को लेकर हुआ फैसला

सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने लाठीचार्ज के खिलाफ सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इसके बाद सदन में भी भाजपा विधायकों ने हंगामा किया. इसके कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गयी. नियोजन नीति, लाठीचार्ज समेत कई मुद्दों पर विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने विरोध जताया.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही BJP विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। - Dainik Bhaskarआपको बता दें कि भाजपा मानसून सत्र के पहले दिन से सत्ता पक्ष पर हमलावर है. बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी है. आज आखिरी दिन भी बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया. झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने का मामला गरमाया रहा. बीजेपी विधायक इस आदेश को रद्द करने या फिर सभी धर्मों के लिए अलग-अलग कमरे आवंटित कराने पर अड़े हैं. कल बुधवार को भाजपाइयों पर लाठीचार्ज किया गया था. इसमें कई चोटिल हुए हैं.

झारखंड सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप
बता दें कि पिछले सप्ताह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अधिसूचना के जरिए नमाज अता करने के लिए विधानसभा में एक कमरा आवंटित किया था। उसके बाद से यह विवाद शुरू हुआ है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि सोरेन सरकार को संवैधानिक मूल्यों की कोई परवाह नहीं है।

प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही BJP विधायक हंगामा करने लगे। वेल में पहुंच गए। रिपोर्टिंग टेबल पर चढ़ गए। स्पीकर से कार्य स्थगन प्रस्ताव पढ़ने की मांग करने लगे। स्पीकर इन्हें वापस अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करते रहे।

BJP विधायक की बातों से स्पीकर नाराज भी हो गए। नाराज स्पीकर ने इनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि आपका खून खून और मेरा खून पानी। इस बीच AJSU के विधायक लंबोदर महतो का एक सवाल लिया गया। हंगामा बढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12.45 बजे तक के लिए स्धगित कर दी गई है।

स्पीकर ने कहा- आपके नहीं नियम के हिसाब से पढ़ूंगा कार्य स्थगन प्रस्ताव

विधानसभा घेराव में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, सदन में हंगामा..BJP विधायकों की मांग पर स्पीकर ने कहा कि कार्य स्थगन हर दिन पढ़ता हूं। आज भी पढूंगा, लेकिन यह कब पढ़ना है, इसका नियम है। आपके अनुसार नहीं पढूंगा। इसके बाद BJP के विधायक अमर बाउरी कार्य संचालन नियम पढ़ने लगे। इस पर कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने आपत्ति जताई।

संसदीय कार्यमंत्री ने कहा- ये ठेंगा दिखा रहे कार्रवाई कीजिए

हंगामे के बीच सदन के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि BJP के विधायक सदन के अंदर अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं। वे सत्ता पक्ष की ओर ठेंगा दिखा रहे हैं। आलमगीर आलम ने BJP विधायकों के ऊपर कार्रवाई करने की भी मांग की।

Report By :- ALISHA SINGH / ADITI PANDIT, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309