Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

फिर महंगे होने लगे हैं सोना-चांदी, साल के आखिर तक 50 हजार तक जा सकता है सोना

0 405

BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

पिछले दिनों की गिरावट के बाद अब सोने-चांदी की चमक फिर बढ़ने लगी है। वायदा बाजार में आज दोपहर ढाई बजे MCX पर सोना 17 रुपए महंगा होकर 47,297 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि सर्राफा बाजार में आज सोने में मामूली गिरावट देखी गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 36 रुपए सस्ता होकर 47,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

India Rushes to Buy Gold as Prices Fall | Voice of America - Englishकैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

- Advertisement -

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 47,448
23 47,258
22 42,462
18 35,586

 

चांदी भी हुई महंगी
MCX पर दोपहर ढाई बजे चांदी 124 रुपए की बढ़त के साथ 63,350 रुपए पर ट्रेड कर रही है। हालांकि सर्राफा बाजार में ये 320 रुपए सस्ती होकर 63,657 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में संभला सोना
Outlook India Photo Gallery - Goldआज अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है। ये 1,789 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इसी महने 8 अगस्त को ये 1,720 डॉलर के नीचे चला गया था। लेकिन इसके बाद इसने वापस रफ्तार पकड़ी है।

साल के आखिर तक 50 हजार तक जा सकता है सोना
Small jewellers feel the heat as large players gain market share | Business  Standard Newsकेडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि कोरोना की तीसरी लहर के चलते सोना आने वाले दिनों में और महंगा हो सकता है। इस साल के आखिर तक ये 50 हजार रुपए तक जा सकता है।

मिस्ड कॉल से जान सकते हैं भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए करंट रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं।

Report By :- SHALINI SINGH, BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309