कोकटेल बार एवं पार्क स्ट्रीट होटल के संचालक ने सदर थानेदार कुलदीप कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अवैध वसूली के लिए दबाव बनाता है थानेदार
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
https://youtu.be/3Bw5YAvfdQE
पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी अनुराग गुप्ता कुछ दिन पूर्व ही चैंबर में व्यवसायियों के साथ बैठक की. इस दौरान डीजीपी ने व्यवसायी वर्ग को कारोबार में किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं आने का आश्वासन दिए थे. इसके बावजूद युवा व्यवसायी पुलिस विभाग से परेशान है.
- Advertisement -

मामला रांची जिला के सदर थानेदार कुलदीप कुमार का है. थानेदार कुलदीप कुमार से परेशान होकर कोकटेल बार एवं पार्क स्ट्रीट होटल के संचालक युवा व्यवसायी अनिल कुमार चौरसिया ने जोहार लाइव से बातचीत में रांची छोड़ने की बात कह डाला. उन्होंने कहा कि सदर थाना की पुलिस आजतक कभी परेशान नहीं करती थी. लेकिन, अब सदर थानेदार द्वारा आये दिन जबरन परेशान किया जा रहा है. जांच करने के नाम पर जबरन रात में रेड किया जाता है और अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जाता है. परेशान युवा व्यवसायी ने परेशान होकर मामले की जानकारी डीजीपी अनुराग गुप्ता से की और SSP, CITY, SP को सदर थानेदार कुलदीप कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की है.
Report By :- SHWETA JHA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI