Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

IED ब्लास्ट में घायल जवान से मिलने राज अस्पताल पहुंचे DGP, IG और रांची SSP चंदन सिन्हा, DGP बोले – ALL IS WELL

0 309

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सारंडा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. जिसमें एक जवान घायल हुआ है. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. जवान को इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चाईबासा के जराइकेला के बलिबा जंगल में ब्लास्ट हुआ है, चाईबासा जिला में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की सुबह सारंडा जंगल में नक्सलियों के द्वारा एक आईईडी विस्फोट किया गया है. जिसमें कोबरा बटालियन के एक एएसआई घायल हुए हैं. घायल जवान कोबरा 209 बटालियन के जितेंद्र दानी हैं. उन्हें इलाज के लिए रांची लाया गया. जवान के इनके लेफ्ट पैर की एड़ी में चोट है. डॉक्टर का कहना है, मरीज खतरे से बाहर है. वहीं झारखण्ड के DGP अनुराग गुप्ता, रांची जोनल आईजी अखिलेश झा,और रांची SSP चंदन सिन्हा घायल जवान से मिलकर उनका हाल चाल जाना और हौसला बढ़ाया.

DFXCV

- Advertisement -

DGP अनुराग गुप्ता बोले घायल जवान जल्द ठीक होकर हमारे बीच आएगा

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता और रांची के वरिय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा दोपहर  3 बजे घायल जवान को देखने के लिए राज अस्पताल पहुंचे घायल जवानों का हाल-चाल पूछने के बाद झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा के अभी 2 साल पहले ही जवान ने अपने करियर की शुरुआत की है और वह राजस्थान का रहने वाला है वह बिल्कुल ठीक है और जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच आएगा मैं भगवान से उसके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं घायल जवानों को देखने के लिए डीजीपी और एसएसपी के साथ राज अस्पताल के निदेशक साहिल गंभीर भी मौजूद थे !

90% नक्सलियों का सफाया हो चुका है. अब मात्र 10% ही बचे हैं : डीजीपी अनुराग गुप्ता

Naxalites in Jharkhand

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने यह दावा किया है कि अब राज्य में मा झारखंड में नक्सलवाद की जड़ें कमजोर हो चुकी है लेकिन अभी भी उनमें इतना जोर बचा हुआ है की वे गुरिल्ला वार कर पुलिस से मुकाबला करने में कुछ हद तक सफल हो जा रहे हैं. खासकर झारखंड के सारंडा और कोल्हान में भारी नुकसान के बावजूद नक्सली आईईडी बमों के जरिए सुरक्षा बलों को टारगेट कर रहे हैं.त्र 10% ही नक्सली बचे हुए हैं 90% नक्सलियों का सफाया हो चुका है. बचे हुए नक्सलियों के खिलाफ भी जोरदार अभियान चलाया जा रहा है.

13 को बुलाई है बैठक

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि 13 अगस्त को नक्सलियों के खिलाफ विशेष रणनीति बनाने के लिए राज्यभर के पुलिस अधिकारियों को मुख्यालय बुलाया गया है. बैठक में नक्सलवाद के खात्मे के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी.

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309