CRIME DESK, NATION EXPRESS, HARYANA (हिसार)
नारनौंद क्षेत्र में तीन सगे भाइयों द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. महिला के बयान पर तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस (Police) मामले की गहनता से जांच कर रही है.
पीड़ित महिला ने बताया कि वह रात को अपने घर पर कमरे में काम कर रही थी. अचानक गांव के ही तीन सगे भाई उसके घर पर आ गए. उनमें से एक ने उसको दबोच कर मुंह में कोई नशीला पदार्थ डाल दिया और कहा कि अगर किसी को भी कुछ बताने की कोशिश की तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा. उसके बाद कुछ ही देर में मैं बेहोश हो गई और तीनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।
- Advertisement -
मामले की सूचना पुलिस को दी
जब सुबह महिला होश में आई तो पूरी घटना परिजनों को बताई. उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपि तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी ,सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है. तीनों आरोपी फरार है.
फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इस संबंध में थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर तीन युवकों पर मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Report By :- SAPNA AWASTHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, HARYANA (हिसार)