अंजुमन इस्लामिया नूरिया ने चोरी, छिनताई, नशाखोरी के खिलाफ छेड़ी मुहिम : हाजी सऊद आलम ने समाज में फैली बुराइयों को जड़ से समाप्त करने का उठाया बीड़ा
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
नशे के खिलाफ ‘रण’..नशा मुक्त समाज का ‘प्रण
अपराध रोकना है तो नशाखोरी रोकें
‘बेहतर समाज बनाने के लिए जरूरी है नशा मुक्ति, इसलिए नशे को कहिए ना’
नशे की लत से हर साल खत्म होती लाखों जिंदगियों को बचाने के लिए अंजुमन इस्लामिया नूरिया के प्रयास से कांटा टोली क्षेत्र में चलाया गया जागरुकता अभियान
नशा मुक्त जागरूकता अभियान को लेकर अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने सामूहिक रूप से मौलाना आजाद कॉलोनी, इलाही बक्श कॉलोनी, कुरैशी मोहल्ला में पदयात्रा की। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम को फूल माला पहनाकर स्वागत किया, इस मौके पर सभी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने कहा कि हर बुराई की जड़़ के पीछे एक कारण होता है और वह कारण है नशा। जिस दिन नशे के खिलाफ समाज एकजुट होकर मुहिम चलाएगा, उस दिन अपराध खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा।
- Advertisement -
न सिर्फ युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए बल्कि एक बेहतर समाज बनाने के लिए नशा मुक्ति बहुत जरूरी है। मगर आज का युवा नशे की लत में आकर अपने भविष्य को अंधकार में डुबोता चला जा रहा है, इसलिए जरूरत है कि युवा नशे को ना कहे और एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे,” ये बात अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलमर ने युवाओं के सामने कही।
समाज में कुरीति की तरह जड़ जमा रहे नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए अंजुमन इस्लामिया नूरिया लत के दलदल में फंस चुके लोगों को निकालने की मुहिम छेड़ रखी है। अध्यक्ष हाजी सऊद आलम का मानना है कि इस समय समाज के विकास में नशा सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आई है। इसलिए खासकर युवाओं को इस लत से दूर करने की दिशा में काम चल रहा है।
हाजी सऊद आलम ने कहा कि हमारे समाज मे शिक्षा के अभाव में बहुत से सामाजिक सरोकार से अछूते रह जाते हैं। हम सबों को मिलकर अपने समाज से मुख्य रूप से नशाखोरी, बुराई और सभी गलत कार्यों पर रोक जब तक नहीं लगाएँगे तब से हमारे समाज में सुधार नहीं होगा ।वहीं समाज के लोगों को अपने – अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए प्रेरित भी करना भी होगा।
चोरी, छिनताई, नशाखोरी समाज के लिए अभिशाप
अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने रांची को नशा मुक्त बनाने के लिए सार्थक पहल की है। हाजी सऊद आलम ने समाज के लिए अभिशाप बन चुकी चोरी, छिनताई, नशाखोरी को खत्म करने के लिए आज मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित नूरी मस्जिद के पास से अभियान की शुरुआत की, सऊद आलम का मानना है कि आज जिस तरह से रांची में देखने को मिल रहा है कि ड्रग्स कैसे युवा पीढ़ी को अपनी जकड़ में ले रहा है इस जहर से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए समाज को आगे आना होगा।
रांची में यह जगजाहिर है कि पिछले दिनों से लगातार कांटा टोली और आसपास के इलाकों में नशाखोरी के साथ-साथ चोरी और चिंता की घटना भी काफी बढ़ चुकी है ऐसे में अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम का यह प्रयास काबिले तारीफ है अब समाज की भी जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के रहने वाले लोगों पर भी नजर रखें की कहीं वह अपराध में लिप्त तो नहीं है अगर ऐसा प्रतीत होता है तो आप रांची के एसएसपी सिटी एसपी या नजदीकी थाना में इसकी सूचना दे सकते हैं
नशे का नाश करना अंजुमन इस्लामिया नूरिया का लक्ष्य
समाज में नशे की प्रवृत्ति का समूल नाश करना प्रयास अंजुमन इस्लामिया नूरिया का अहम लक्ष्य है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए संस्था के साथ लोगों का कारवां जुड़ने लगा है। नशे की लत में आ चुके कई गरीब परिवारों का भविष्य चौपट हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। परिवार और बच्चों के भविष्य की चिंता दूर करने के लिए प्रयास संस्था लगातार अपना अभियान चला रही है।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI