Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

Ankita Murder Case : गुस्साई भीड़ ने पुलिस कस्‍टडी में आरोपियों को पीटा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, हत्या का मास्टरमाइंड बीजेपी नेता का पुत्र निकला

0 520

CRIME DESK, NATION EXPRESS, देहरादून

Ankita Murder Case में सनसनीखेज खुलासा, रिसेप्शनिस्ट पर कस्टमर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था मालिक

मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता का है बेटा

पुलिस ने इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। बीती शाम वह भी थाना लक्षमण झूला पहुंचे थे।

गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसार्ट मैं रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने रिसार्ट में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान तीनों आरोपितों को कोटद्वार न्यायालय में पेश करने दे जा रही पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ कर गुस्साई भीड़ ने वाहन के भीतर बैठे तीनों आरोपितों की जमकर धुनाई की और उनके कपड़े फाड़ दिए। इस बीच हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।

- Advertisement -

Ankita Murder: अंकिता के पिता थाने में भटकते रहे और कातिल के पिता को मिली स्पेशल चाय, ये है मर्डर की कहानी

रिसोर्ट के सभी शीशे तोड़ दिए

अंकिता हत्याकांड की खबर मिलते ही गंगा भोगपुर गांव के पूरे इलाके में ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा रिचार्ज के समक्ष एकत्रित हो गए। इस बीच पथराव कर रिसोर्ट के सभी शीशे तोड़ दिए गए। मौके पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने आरोपितों को फांसी देने की मांग की।

Rishikesh Ankita Bhandari Murder Case: Angry Crowd Attack On Accused And Stone Pelting Photos - Ankita Murder Case: गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, आरोपियों को पीटा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा ...

पुलिस वाहन के सामने खड़े हो गए ग्रामीण

इस दौरान थाना लक्ष्मण झूला से तीनों आरोपितों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को पुलिस के वाहन में बिठाकर पुलिस की टीम कोटद्वार न्यायालय की ओर जा रही थी। कौड़िया के पास ग्रामीण पुलिस वाहन के सामने खड़े हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच भीड़ में शामिल कुछ लोग पुलिस वाहन की ओर बढ़े।

jagranआरोपितों के सारे कपड़े फाड़े

पुलिसकर्मियों ने घेरा बनाकर अंदर बैठे आरोपितों को सुरक्षा देने की कोशिश की। भीड़ में शामिल लोग ने वाहन के शीशे तोड़कर वाहन के भीतर बैठे तीनों आरोपितों की जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर के सारे कपड़े फाड़ दिए।

Rishikesh Ankita Bhandari Murder Case: Angry Crowd Attack On Accused And Stone Pelting Photos - Ankita Murder Case: गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, आरोपियों को पीटा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा ...

एक पुलिसकर्मी भी हुआ घायल

पुलिस ने किसी तरह से लक्ष्मण झूला थाने से अतिरिक्त फोर्स मंगा कर भीड़ को नियंत्रित किया। इस दौरान भीड़ की ओर से चले पत्थर की चपेट में आकर एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

अंकिता भंडारी मर्डर केस: पुलकित ने उगला राज़, कहा- वो शारीरिक संंबंध नहीं बना रही थी तो..

खुलासा हुआ है कि रिसॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य और अन्‍य आरोपी अंकिता पर होटल ग्राहकों से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाते थे। ये बात अंकिता ने अपने कुछ साथियों को बता दी थी। इसी को लेकर अंकिता और आरोपितों के बीच 18 सितंबर को विवाद हुआ था। जिसके बाद सभई आरोपी उसे अपने साथ दोपहिया वाहन में घुमाने के लिए ले गए। रास्‍ते में तीनों के साथ अंकिता कि दोबारा कहासुनी हुई। इस दौरान उनके बीच हाथापाई भी हुई। जिससे अंकिता को धक्‍का लगा और वो नहर में गिर गई। आरोपित अंकिता को ऐसे ही छोड़ वापस रिसॉर्ट आ गए और सबको नई कहानी सुनाई। तीनों से पूछताछ की गई तो उन्‍होंने अपराध कबूल कर लिया। आगे पढ़िए पूरे मर्डर की दास्तान

ankita bhandari case uttarakhand: Pulkit Arya statement in Ankita Bhandari murder case

रोपी सौरभ ने बताया कि 18 सितंबर की शाम पुलकित और अंकिता रिजॉर्ट में थे, तब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं। चारों एक बाइक और एक स्‍कूटी से रिजॉर्ट से निकले। हम लोग बैराज होते हुए एम्स के पास पंहुचे। तब बैराज चौकी से करीब 1.5 किमी दूर पुलकित अंधेरे में रुका तो हम भी रुक गए। उसके बाद वह हमने शराब पी और मोमो खाए। हम अंकित व पुलकित चीला रोड पर नहर के किनारे बैठे हुए थे। तभी दोबारा अंकिता व पुलकित के बीच विवाद हुआ। पुलकित ने कहा कि अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती है। हमारी बातें अपने साथियों को बताती है कि हम उसे कस्टमर से सम्बन्ध बनाने के लिये कहते हैं।

अंकिता हत्याकांड मामले में BJP नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित 2 अन्य गिरफ्तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने वनंतरा रिजॉर्ट में की तोड़फोड़ | N7 India Newsइस पर अंकिता गुस्सा हो गयी और उससे हमारी झड़प हो गयी। तब अंकिता ने कहा कि मैं रिजॉर्ट की हकीकत सबको बता दूंगी और इतना कहकर उसने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया। इस पर हमें गुस्सा आ गया। हम नशे में थे, पता नहीं चला कि हम क्या कर रहे हैं। अंकिता हमसे हाथापाई करने लगी तो हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया और वह नहर में गिर गई। हम घबरा गए और प्लान के तहत रिजॉर्ट पहुंचे। इसके बाद शेफ मनवीर से अंकिता के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो हमारे साथ नहीं थी। प्लान के तहत अंकित ही खाना लेकर अंकिता के कमरे मे गया और खाना रखकर आ गया। अगली सुबह पुलकित और अंकित गुप्ता हरिद्वार चले गये और हरिद्वार से पुलकित ने नया मोबाइल और अपने जियो का डमी सिम खरीदा।

Ankita Bhandari Murder Case Several Arrested By Police In Rishikesh Son Of Former Minister - Rishikesh: पांच दिन से लापता रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या, पूर्व राज्यमंत्री के बेटे समेत ... प्लान के तहत पुलकित ने हमारे रिसॉर्ट में काम करने वाले सौरव बिष्ट को कहा कि अंकिता को कमरे में जाकर उसका फोन ले आओ ताकि सौरव बिष्ट कमरे में जाये और हमें बताये की अंकिता कमरे में नहीं है। हुआ भी कुछ ऐसी ही पुलकित ने ही अंकिता की गुम होने की एफआइआर दर्ज कराई। किसी को शक न हो इसलिए आरोपियों ने ही अंकिता Ankita Bhandari की गुमशुदगी की प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद आरोपियों ने प्लान किया कि तीनों एक जैसे बयान देंगे। इसके लिए तीनों आरोपियों ने सोच समझकर घटना की टाइमिंग सेट की।

Report By :- KASHISH BHATNAGAR, CRIME DESK, NATION EXPRESS, देहरादून

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309