Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आशिक मिजाज इंस्पेक्टर : महिला सिपाही पर आया इंस्पेक्टर का दिल, बोल दिया ‘I Love You’, मचा हंगामा

0 1,350

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बागपत

आशिक़ मिजाज़ी में थानेदार पर गिरी गाज, महिला कांस्टेबल को ‘आई लव यू’ बोलने पर SUSPEND

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के बागपत में पदस्थ इंस्पेक्टर ने साथी महिला सिपाही के साथ बदसलूकी कर दी. उसका महिला सिपाही पर दिल आ गया था, जिसके बाद इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही को ‘I Love You’ कह दिया. अपने साथ हुए इस व्यवहार के बाद सिपाही ने इंस्पेक्टर के खिलाफ अपने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत कर दी.

इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही को बोला आई लव यु, एसपी ने किया सस्पेंड

जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी बागपत ने इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया. मामला बागपत जिले की खेकड़ा कोतवाली का है. कोतवाली में पदस्थ इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी के खिलाफ थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने शिकायत की थी. महिला सिपाही का कहना था कि देवेंद्र कुमार ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए बदसलुकी की. ऐसा एक बार नहीं, वह पहले भी कई बार कर चुका है.

महिला सिपाही ने एसपी से की थी लिखित शिकायत

महिला सिपाही ने अपनी लिखित शिकायत में बागपत एसपी को बताया कि तीन दिन पहले इंस्पेक्टर ने देर शाम अपने कार्यालय में बुलाया. वहां उसके साथ अमर्यादित बातचीत करते हुए ‘I Love You’ बोला. महिला सिपाही ने विरोध जताया फिर भी इंस्पेक्टर अपनी हरकत से बाज नहीं आया.

Hapur young man made obscene video of Rampur female constable love started with unknown | अनजान से हुई प्यार की शुरुआत, अब जेल तक पहुंची कहानी

महिला सिपाही ने कोतवाली में किया हंगामा, इंस्पेक्टर निलंबित

बदसलूकी के बाद महिला सिपाही ने कोतवाली में ही हंगामा मचा दिया. लिखित शिकायत एसपी से की गई थी. जानकारी मिलने के बाद एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच सीओ खेकड़ा विजय चौधरी से कराई. महिला सिपाही के आरोप सही पाए गए. इसके बाद एसपी ने इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी को निलंबित कर दिया. अब विभागीय कार्रवाई के लिए शिकायत समिति की अध्यक्ष सीओ लाइन प्रीता को नियमनुसार सख्त कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए गए हैं.

Report By :- SHWETA JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बागपत

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309