Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DM की गाड़ी हुई बेकाबू : चार लोगों को कुचला, 1 महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत, भीड़ से बचने के लिए जान बचाकर भागे DM

0 1,036

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मधुबनी

बिहार के मधुबनी जिले में डीएम की गाड़ी से कुचलने से तीन की मौत हो गयी है।इस मौत के बाद प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।घटना से आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंमामा कर रहे हैं वहीं स्थानीय थाना के साथ ही जिले के एसपी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने मे जुटे हैं।

मधेपुरा DM की कार ने 3 लोगों को रौंदा, महिला-बच्चे की दर्दनाक, गाड़ी छोड़कर भागे जिलाधिकारी

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हुई। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि यह गाड़ी मधेपुरा की डीएम की है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।वहीं एक गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि मधेपुरा के DM विजय प्रकाश मीना बीते कई दिनों से छुट्टी पर थें और पटना से मधेपुरा की ओर जा रहे थें।तेज रफ्तार से जा रही उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और की लोग गाड़ी की चपेट में आ गये। इसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे DMCH भेजा गया है।

BREAKING NEWS : मधेपुरा DM की गाड़ी की चपेट में आकर तीन लोगों की हुई मौत, भीड़ से बचने के लिए जान बचाकर भागे जिलाधिकारीघटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH 57 को जाम कर दिया है । सूचना पाकर मधुबनी के एसपी सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए है और मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मधुबनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309